Breaking News :
>>श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात>>मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण>>यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग>>मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग>>काशी को मिली तीन नई रेल सेवाओं की सौगात, दिल्ली से प्रयागराज तक सफर होगा आसान>>मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक>>बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल>>कम उम्र में बढ़ रहा डायबिटीज का खतरा, नींद की कमी से लेकर तनाव तक ये आदतें बढ़ा सकती हैं ब्लड शुगर>>उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग>>उत्तराखंड पुलिस के 8 उपनिरीक्षक बने दलनायक, पुलिस मुख्यालय ने जारी किए पदोन्नति आदेश>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिक्षाविद् ललित मोहन जोशी को प्रदान किया ‘देवभूमि विकास सम्मान 2026’>>कुंभ-2027 के लिए एनवायरमेंट बाबा ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को दिया आमंत्रण>>13 नवंबर को होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, देश-विदेश में रह रहे प्रवासियों को मिलेगा अपनी मातृभूमि से जुड़ने का मंच>>चमोली हेलीकॉप्टर हादसे पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया गहरा शोक, दुर्घटना की जांच के दिए निर्देश>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के खेलोत्सव-2026 में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, शतरंज, टेबल टेनिस और बैडमिंटन में रोमांचक मुकाबले>>मंत्री डाॅ. रावत ने किया ऑनलाइन प्लेसमेंट सेल व ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पण>>श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री>>एसटीपी निर्माण एवं प्रस्तावित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, 04 नवम्बर को जनपद में आयोजित होगा गंगा उत्सव>>जनता का विश्वास मेरी सबसे बड़ी पूंजी, हर चुनौती के बावजूद सोमेश्वर के विकास के लिए करती रहूंगी कार्य- रेखा आर्या
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

न्यायमूर्ति श्री रवि मलिमठ ने ऑनलाइन जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों के 146 पैरा लीगल वालंटियर्स को प्रमाण-पत्र वितरण किये

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, १३ अक्टूबर २०२०, नैनीताल (सूचना)। वर्तमान वैश्विक कोरोना महामारी को दृष्टिगत रखते हुए, माननीय कार्यकारी मुख्य न्यायमूर्ति, उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय सह् कार्यपालक अध्यक्ष, उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, माननीय न्यायमूर्ति श्री रवि मलिमठ के कुशल दिशा-निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों में नियुक्त पैरा लीगल वालंटियर्स द्वारा वैश्विक महामारी कोविड-19 अवधि के दौरान घरेलू हिंसा, किरायेदारी के विवाद, मजदूरी का विवाद, जनकल्याणार्थ भोजन व राशन किट वितरण, मास्क व सैनिटाइजर वितरण, आर्थिक सहायता, आश्रय/घर तक पहुँचाने की व्यवस्थाआदि उत्कृष्ट विधिक सेवा संबंधी कार्यों के लिए, माननीय न्यायमूर्ति श्री रवि मलिमठ द्वारा ऑनलाइन जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों के 146 पैरा लीगल वालंटियर्स को प्रमाण-पत्र वितरण किये गये।

उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य-सचिव डाॅ० जी०के० शर्मा द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार 13 अक्टूबर, 2020 को उच्च न्यायालय में समय सायं 4.15 बजे उत्कृष्ट कार्यों हेतु चयनित 146 पैरा लीगल वालंटियर्स को ऑनलाइन कार्यक्रम द्वारा प्रमाण-पत्र वितरण किये गये एवं साथ ही माननीय न्यायमूर्ति द्वारा पैरा लीगल वालंटियर्स द्वारा कोविड-19 महामारी के दौरान जन कल्याण हेतु किये गये उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रोत्साहित किया गया तथा सभी पैरा लीगल वालंटियर्स के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए भविष्य में भी जन-कल्याण के उत्कृष्ट कार्यों को करते रहने का निर्देश दिया।

उपरोक्त कार्यक्रम में उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के मा० न्यायमूर्ति श्री सुधांशू धुलिया, महानिबन्धक श्री हीरा सिंह बोनाल, राज्य प्राधिकरण के सदस्य-सचिव डाॅ० जी०के० शर्मा तथा उत्तराखण्ड राज्य के सभी जनपद न्यायाधीश, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/सिविल जज (प्रवर खण्ड) तथा पुरस्कृत 146 पैरा लीगल वालंटियर्स अपने-अपने जिला मुख्यालय में उपस्थित रहते हुए, इस वीडियों काॅन्फ्रेसिंग कार्यक्रम से जुड़े हुए थे। उक्त कार्यक्रम का संचालन राज्य प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी श्री मोहम्मद यूसुफ द्वारा किया गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!