Breaking News :
>>मानसून की चुनौती के बीच चारधाम यात्रा जारी, 48 लाख पार हुआ श्रद्धालुओं का आंकड़ा>>रक्षाबंधन समारोह में लगभग 20 हजार बहनों ने मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर बाँधा रक्षा सूत्र>>श्री दरबार साहिब पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल, जल्द होगा एसएमआई अस्पताल का 100 करोड़ से अधिक बकाया भुगतान>>रक्षाबंधन पर मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण का मुख्यमंत्री धामी ने दोहराया संकल्प>>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को बल: शिवराज सिंह चौहान ने कहा- एक राष्ट्र-एक चुनाव आज देश की जरूरत>>सहस्त्रधारा में स्नान के दौरान डूबे व्यक्ति की तलाश में उतरी SDRF, 2 किलोमीटर दूर मिला शव>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, 80 सड़कें बंद; 28 अगस्त तक मौसम खराब रहने के आसार>>उत्तराखंड में आयुष सेतु पोर्टल की शुरुआत, अब ऑनलाइन मिलेंगी कई सुविधाएं>>मसूरी में बारिश के बीच माल रोड पर गिरा पेड़, होटल की छत और रेलिंग क्षतिग्रस्त>>एनईपी के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विश्वविद्यालय तैयार करेंगे समयबद्ध रोडमैप>>बार-बार मांसपेशियों में खिंचाव? सिर्फ थकान नहीं, यह भी हो सकता है कारण>>दो आरोपियों को जिला बदर करने के आदेश, दो के नोटिस निरस्त>>12 दिन बाद धौलीगंगा नदी किनारे मिला लापता चालक हवलदार पंकज रुधौला का शव>>डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश>>सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश>>देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री>>आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश>>रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण>>‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव>>दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री योगी के वृंदावन आने से ठीक पहले हेलीपैड मार्ग पर बड़ा हादसा होने से टला

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 10 नवम्बर, 2021, वृंदावन। मुख्यमंत्री के वृंदावन आने से ठीक पहले हेलीपैड मार्ग पर बड़ा हादसा होने से टला। अचानक सड़क पर आयी नील गाय की टक्कर से बाइक सवार घायल होने से हड़कंप मच गया। सीएम सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने घायल का प्राथमिक उपचार कराया है। मुख्यमंत्री के आने से महज चंद मिनट पहले पवनहंस हैलीपैड से कुछ कदम की दूरी पर एक नीलगाय के अचानक सड़क पर आ जाने से वृंदावन की ओर से आ  रहा बाइक सवार उसकी चपेट में आकर घायल हो गया। मुख्यमंत्री के आने आने से ठीक पहले हुए इस हादसे से प्रशासन में हड़कंप मच गया

विदित रहे कि उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद के संयोजन में केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्रालय के सहयोग से ब्रज रज उत्सव और हुनर हाट का आयोजन यमुना किनारे किया जा रहा है। उत्सव का उद्घाटन करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकाप्टर दोपहर 1.20 बजे पवनहंस हेलीपैड पर उतरेगा। इसके बाद मुख्यमंत्री पर्यटक सुविधा केंद्र में संतों से मुलाकात करेंगे और उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बोर्ड बैठक की अध्यक्षता भी करेंगे। यहां संतों संग भोजन के बाद मुख्यमंत्री याेगी कालिंदी किनारे ब्रज रज उत्सव का उद्घाटन करने पहुंचेंगे। इस दौरान केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी मौजूद रहेंगे। ब्रज रज उत्सव स्थल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सभा को संबोधित करने के साथ हुनर हाट का अवलोकन करेंगे और यहां से श्रीकृष्ण जन्मस्थान दर्शन के लिए रवाना हो जाएंगे। श्रीकृष्ण जन्मस्थान से दर्शन कर लौटने के बाद मुख्यमंत्री शाम 4.35 बजे हेलीकाप्टर से पवनहंस हेलीपैड से आगरा खेरिया हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!