Breaking News :
>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक>>उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा>>केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा>>भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी>>‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा>>शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा>>मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक>>ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम>>उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल>>मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी>>ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में फ्रैंक एंथोनी मेमोरियल ऑल इंडिया अंतर विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता (वर्ग एक) सम्पन्न>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट>>टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी : मुख्यमंत्री धामी
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा- ‘सपा सत्‍ता में आई तो अख‍िलेश यादव आतंक‍ियों की करेंगे रक्षा’

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 फ़रवरी 2022, मंगलवार, देवरिया। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा कि अखिलेश यादव के समय में कैराना से लोग पलायन कर गए। वो कहते हैं आतकंवाद कोई मुद्दा नहीं है। अयोध्या व वाराणसी में बम ब्लास्ट हुए थे। अखिलेश ने बतौर मुख्यमंत्री मुकदमे वापस लिए और आतंकियों को छोड़ दिया। अखिलेश रक्षक नहीं भक्षक हैं। आतंकवादियों की रक्षा करने वाले हैं। समाजवादी पार्टी की सरकार आई तो अख‍िलेश यादव आतंकियों की रक्षा करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा देवरिया जिले के रुद्रपुर विस क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी व राज्यमंत्री जय प्रकाश निषाद के समर्थन में रुद्रपुर के सतासी राज इंटर कालेज मैदान में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्‍होंने कहा कि अखिलेश ने रामपुर में सीआरपीएफ कैंप पर गोलियां चलाई गई। सात जवान बलिदान हो गए। आज रुद्रपुर के संतोष यादव बलिदान हो गए। उन आतंकवादियों को जवाब देना है। ऐसे लोगों को पनाह देना है क्या। अखिलेश बोलते हैं ए पुलिस.. ए पुलिस… यह पुलिस का मनोबल तोड़ रहे हैं। हम इन मुद्दों पर चुनाव लड़ रहे हैं। तंज कसते हुए कहा कि आजम, अतीक और मुख्तार तीनों जेल में गुल्ली डंडा खेल रहे हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माफिया राज खत्म कर आर्थिक स्थिति सुधारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश को सातवें से दूसरे स्थान पर खड़ा किया। योगी ने गुंडाराज समाप्त किया। देवबंद, मेरठ, कानपुर बहराइच आदि जगहों पर एंटी टेरेरिस्ट कमांडो सेंटर खुलेगा। कहा क‍ि विधायक हमारा माध्यम है, देश और देवरिया की तस्वीर बदलने आए हैं। आपकी अंगुली में बहुत ताकत है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा कि मोदी का अलग से और योगी का अलग से राशन गरीबों को दिया गया। यह डबल इंजन की सरकार है। उप्र में विकास की गंगा बह रही है। गोरखपुर में एम्स की सुरक्षा। 60 लाख नौकरियां देना तय किया है। 1.56 करोड़ घर बनेंगे। उप्र में पांच साल में 10 विश्विद्यालय खुले। कांग्रेस पर वार करते हुए नड्डा ने कहा कि कहा कि कांग्रेस के मुख्यमंत्री चन्नी कहते हैं यूपी के भइए..बिहार के भइए…इनको पंजाब में घुसने मत देना और प्रियंका गांधी तालियां बजाती हैं। फैसला आपको करना है।

50 करोड़ लोगों को इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड दिया

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा कि कोरोना आया तो मोदी ने महिलाओं के खाते में 500 रुपये पहुंचा रहे हैं। किसानों को दो- दो हजार रुपये दिए जा रहे हैं। पांच साल पहले जब यूपी में आया था तो बिजली नहीं थी। आज घरों को बिजली पहुंच रही है। 2.5 करोड़ घरों में बिजली पहुंचाने का काम किया। मोदी ने कंडा (गोइठा) से निजात दिलाई, रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया। 50 करोड़ लोगों को इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड दिया। गंभीर बीमारियों से इलाज के सरकार सहायता दे रही है। 11 करोड़ इज्जत घर बनवा कर महिलाओं को सुविधा दी।

अनुच्‍छेद 370 हटाया

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने एक देश में दो निशान दो विधान का विरोध किया। मोदी की सरकार आई अनुच्‍छेद 370 हटाई गई। मोदी के नेतृत्व में तीन तलाक का कानून समाप्त हुआ।यह कानून पाकिस्तान, अफगानिस्तान में नहीं है। यह होता है वोट का कमाल। कहा कि पहले भी दीवाली आती थी अयोध्या में दीवाली क्यों नहीं मनती थी। जय श्री राम का नारा सदियों से लग रहा है। मोदी की सरकार बनी तो मंदिर की राह आसान हुई।मंदिर बन रहा है। यह अंतर, अंगुली की ताकत का है। आज भव्य तरीके से मूर्ति विसर्जन भी होता है और पूजा भी होती है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!