Breaking News :
>>देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र>>ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा>>बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन>>ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान>>210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई>>बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश>>18 अक्टूबर तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश>>अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अखिलेश यादव और अरविंद केजरीवाल पर कोरोना वैक्सीन की आलोचना करने पर कसा तंज

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 अप्रैल 2022, बुधवार, नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कोरोना रोधी वैक्सीन की आलोचना करने वालों को बुधवार को आड़ेहाथों लिया। उन्होंने दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि कुछ नेताओं ने कोरोना रोधी वैक्सीन की शुरुआत में आलोचना की और इसे भाजपा की वैक्सीन तक बता दिया। इसके बाद चुपके जाकर वैक्सीन लगवा ली और ट्वीट तक नहीं किया।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का इशारा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की ओर था, जिन्होंने कोरोना रोधी वैक्सीन के आने के दौरान इसकी आलोचना की थी।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा  ने दिल्ली के कैलाश नगर में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत राशन वितरण के दौरान कहा कि जब वैक्सीन आ रही थी, तो कांग्रेस नेताओं के साथ अखिलेश यादव और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी कोरोना रोधी वैक्सीन को भारतीय जनता पार्टी का टीका कहा था और इसके साथ साथ वैक्सीन को लेकर संदेश जाहिर किया था।उन्होंने अरविंद केजरीवाल और  अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हीं नेताओं ने चुपचाप वैक्सीन लगवा भी ली और वैक्सीन लगवाने की फ़ोटो ट्वीट भी नहीं किया। हालांकि, इस दौरान जेपी नड्डा ने अखिलेश यादव और कांग्रेस नेताओं का सीधे नाम नहीं लिया, लेकिन अरविंद केजरीवाल का नाम लेकर हमला किया। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार के प्रयासों का ही नतीजा है कि वैक्सीन के चलते लोग कोरोना से बेफिक्र हो गए हैं।

विदित रहे कि कोरोना रोधी वैक्सीन को भाजपा का टीका बताते हुए समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने इसे लगाने से भी इनकार किया था। इसको लेकर अखिलेश यादव की मेन स्ट्रीम मीडिया से लेकर इंटरनेट मीडिया पर जमकर आलोचना भी हुई थी।

कैलाश नगर में जेपी नड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार गरीबों को दो वक्त की रोटी का इंतज़ाम कर रही है, लोकडाउन के शुरुआती दिन से ही मोदी सरकार गरीबों को मुफ्त राशन दे रही है। सरकार ने गरीबी को बढ़ने नहीं दिया है।  इसके साथ ही 10 अप्रैल से कोरोना रोधी सतर्कता डोज लगने भी शुरू हो गई है।़

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत देशभर के तकरीबन 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन देने का प्रविधान है। इस योजना के तहत राशन कार्ड धारकों को घर के प्रत्येक व्यक्ति के हिसाब से 5 किलो गेहूं या चावल मिलता है।

गौरतलब है कि दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर में 18+ वालों को 10 अप्रैल से कोरोना रोधी प्रिकाशन डोज यानी बूस्टर डोज भी लगनी शुरू हो गई है। पूर्व में यह 60 साल से ऊपर वालों के सात कोरोना योद्धाओं को लगाई जा रही थी, लेकिन अब इसे 18+ वालों को भी लगाने की अनुमति मिल गई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!