Breaking News :
>>जलकुर नदी और झील में महिला की तलाश, SDRF का सघन सर्च अभियान जारी>>टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान तेज, लापता दो लोगों की तलाश जारी>>रुद्रप्रयाग में आपदा प्रबंधन की समीक्षा, बंद सड़कों को जल्द खोलने के निर्देश>>मानदेय बढ़ाने की तैयारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जल्द मिलेगा तोहफा: रेखा आर्या>>हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश>>श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अर्पित की श्रद्धांजलि>>उपनल के नवनिर्मित कार्यालय भवन का सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन, पूर्व सैनिकों और युवाओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि>>चोरगलिया में मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्याएं, 9.93 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सेतु का किया लोकार्पण>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इशारों में जनप्रतिनिधियों को सामाजिक जिम्मेदारी का कराया अहसास

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 दिसम्बर 2022, सोमवार, गाजियाबादजिले में भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधियों के बीच चल रहे मनमुटाव को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सीधे तौर पर तो कुछ नहीं कहा लेकिन संदेशों के माध्यम से उन्हें नसीहत दे गए। इशारों में उन्हें सामाजिक जिम्मेदारी का अहसास कराया। इससे कयास लगाया जा रहा है कि जेपी नड्डा की पाठशाला के बाद जनप्रतिनिधियों का मनमुटाव समाप्त होगा।

रविवार को मोहन नगर के एक कालेज में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के साथ-साथ भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पंडित मदन मोहन मालवीय की जन्मतिथि को ‘सुशासन दिवस’ के रूप में मनाया गया। यहां पर जनप्रतिनिधि एक मंच पर नजर आए। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिना किसी का नाम लिए राजनीतिक लोगों के आचार-विचार पर सवाल उठाया।

उन्होंने अपने संबोधन में जनप्रतिनिधियों व राजनीतिक लोगों को सामाजिक जिम्मेदारी का अहसास कराया। इसके लिए अटल बिहारी वाजपेयी व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का उदाहरण दिया। कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भाजपाई थे। बावजूद इसके सभी राजनीतिक दलों के लोग उनका सम्मान करते थे। इसके पीछे कारण उनका राजनीति के साथ-साथ सामाजिक दृष्टिकोण भी है। इसी तरह प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम में राजनीतिक बातें नहीं करते हैं।

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनिवाल ने एक कमरे में करीब 40 मिनट तक बातचीत की। तीनों दिग्गज नेताओं में हुई बातचीत को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। उसमें जनप्रतिनिधियों के मनमुटाव से लेकर निकाय चुनाव शामिल है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने महानगर संगठन की पीठ थपथपाई

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंच से महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा की पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा कि मात्र 12 घंटे में संजीव शर्मा ने शानदार कार्यक्रम आयोजन करके अपनी संगठनात्मक क्षमता का परिचय दिया है। मंच पर बूथ से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष को लाकर खड़ा कर दिया।

इस दौरान प्रदेश मंत्री प्रभारी अमित बाल्मीकि, केंद्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद जनरल वीके सिंह, राज्यसभा सदस्य अनिल अग्रवाल, राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप, विधायकों में अजित पाल त्यागी, सुनील शर्मा व अतुल गर्ग, एमएलसी दिनेश गोयल, पूर्व सांसद रमेश चंद्र तोमर, क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा, महापौर आशा शर्मा, मीडिया विभाग के क्षेत्रीय संयोजक अमित त्यागी, अशोक मोंगा, अजय शर्मा, मयंक गोयल आदि मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!