Breaking News :
>>मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>वर्ल्ड स्किल्स में रजत पदक जीत पार्थ वोहरा ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री
ताज़ा खबरेंदेश

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कांग्रेस को दिया करारा जवाब, कहा – लोगों को गुमराह करना करें बंद

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 मई 2021, मंगलवार, नई दिल्ली। कोरोना वायरस को लेकर लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर रही कांग्रेस को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने करारा जवाब दिया है। नड्डा ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखा कि एक तरफ जहां पूरा देश मजबूती के साथ कोरोना से लड़ रहा है तो वहीं कांग्रेस के शीर्ष नेता लोगों को गुमराह करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। लगातार कांग्रेस की तरफ से संकट के समय में कोरोना को लेकर आतंक और डर का माहौल बनाया जा रहा है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आगे कहा कि वह कांग्रेस द्वारा किए जा रहे ऐसे आचरण से दुखी हैं, लेकिन उन्हें आश्चर्य नहीं है। वहीं दूसरी तरफ भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में कुछ सदस्य ऐसे भी हैं, जो लोगों की मदद करने के लिए सराहनीय कार्य कर रहे हैं, लेकिन इनकी मेहनत पार्टी के शीर्ष नेताओं द्वारा फैलाई जा रही नकारात्मकता  सराहनीय कार्य को सही दिशा नहीं मिल पा रही है।

विदित रहे कि कांग्रेस कोरोना संक्रमण को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधती रही है। पार्टी के नेता राहुल गांधी भी मोदी सरकार पर कोरोना सहित देश में पैदा हुए ऑक्सीजन संकट सहित तमाम मुद्दों को लेकर हमलावर नजर आए हैं। हालांकि, अभी राहुल गांधी खुद कोरोना संक्रमित हैं। यही कारण है कि वह बीते दिन पार्टी की कार्यसमिति बैठक में वह शामिल नहीं हुए थे। बता दें कि इस बैठक में पार्टी के नए अध्यक्ष का चुनाव होना था, लेकिन कोरोना महामारी के चलते फिर से यह टल गया।

देश में पिछले 24 घंटों में 3,29,942 नए कोरोना के मामलों के साथ 3876 लोगों की मौत हो गई। मंत्रालय ने बताया कि इस दौरान 3,56,082 संक्रमित स्वस्थ हो अस्पताल से डिस्चार्ज किए गए। वहीं इस अवधि में कोरोना वायरस की 25,03,756 वैक्सीन लोगों को लगाई गई। इसके बाद देश में अब तक कुल संक्रमितों का आंकड़ा 2,29,92,517 हो गया और मरने वालों की कुल संख्या  2,49,992 हो गई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!