Breaking News :
>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री ने बाल वैज्ञानिकों से किया संवाद, उनकी जिज्ञासाओं के दिए उत्तर>>नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 4 व्यक्ति जिला बदर>>दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान>>‘रणबाली’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अंग्रेजों से लोहा लेते दिखे विजय देवरकोंडा>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>टीसीएस के मुनाफे में 15% का उछाल, दूसरी तिमाही में 13,884 करोड़ रुपये की कमाई>>मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की भेंट>>सिंगल यूज प्लास्टिक पर डीएम सख्त, सप्लाई नेटवर्क तोड़ने के निर्देश>>मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव
ताज़ा खबरेंदेश

संयुक्त किसान मोर्चा की सिंघु बार्ड पर बैठक हुई शुरू, राकेश टिकैत भी हुए शामिल

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 जनवरी 2022, शनिवार, नई दिल्ली। संयुक्त किसान मोर्चा की सिंघु बार्डर (कुंडली बार्डर) पर  बैठक शुरू हो गई है। संयुक्त किसान मोर्चा की इस बैठक में गुरनाम चढूनी, शिवकुमार कक्काजी सहित मोर्चा के सभी नेता मौजूद मौजूद हैं। वहीं, बैठक में राकेश टिकैत पहुंच हैं, पहले उनकी ओर से युद्धवीर सिंह नैन के बैठक में शामिल होने की जानकारी सामने आ रही थी। बैठक में इस बात की समीक्षा की जा रही है कि सरकार ने उनकी मांगों पर जो सहमति जताई थी, उस पर कितना काम हुआ। इसके साथ ही संयुक्त किसान मोर्चा के निर्णय से इतर जो संगठन पंजाब के चुनाव में दावेदारी कर रहे हैं, उनको लेकर भी कोई फैसला लिया जा सकता है। इसके अलावा कुछ किसान नेता एमएसपी पर बनी कमेटी को भंग करने की भी मांग कर रहे हैं। 

विदित रहे कि तीन नये कृषि कानूनों को रद करने, एमएसपी गारंटी कानून बनाने आदि मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में एक साल से अधिक अधिक समय पर कुंडली बार्डर पर प्रदर्शन किया गया था। कानूनों को निरस्त करने के साथ ही अन्य मांगों पर सहमति बनने के बाद 11 दिसंबर, 2021 को संयुक्त मोर्चा ने प्रदर्शन समाप्त करते हुए घर वापसी की थी। घर वापसी से पहले मोर्चा ने 15 जनवरी को फिर से बैठक कर उनकी मांगों के संबंध में सरकार द्वारा की गई कार्रवाई की समीक्षा का ऐलान किया था।

संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य और किसान नेता अभिमन्यु कुहाड़ ने बताया कि कुंडली बार्डर पर मोर्चा के कार्यालय में बैठक होगी। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि कानून रद करने के अलावा आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज मामले, आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले किसानों के स्वजनों को मुआवजा आदि उनकी प्रमुख मांगें थीं। इसको लेकर अब तक क्या कार्रवाई हुई, बैठक में इसकी विशेष रूप से समीक्षा की जाएगी और फिर आंदोलन की आगामी रूपरेखा तय की जाएगी।

दिल्ली में शुक्रवार को हुई संयुक्त किसान मोर्चा की कोर कमेटी द्वारा लिए गए अहम निर्णय

  • चुनावों में भाजपा के विरोध से बचेगा संयुक्त किसान मोर्चा
  • दिल्ली में हुई मोर्चा की कोर कमेटी में बनी सहमति के मुद्दों पर शनिवार सिंघु बार्डर की बैठक में लिया जाएगा अंतिम निर्णय
  • सरकार के लिए तैयार होगा एमएसपी पर कमेटी गठन सहित पुरानी मांगों संबंधी स्मरण पत्र का ड्राफ्ट
  • चुनाव लड़ने वाले किसान संगठन और नेताओं को संयुक्त किसान मोर्चा से दिखा जाएगा बाहर का रास्ता

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!