Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण>>03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी>>पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश>>जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण>>30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच>>पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार>>देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण>>प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा>>लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान>>उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग>>गोरखपुर में असलहा तस्करी नेटवर्क की जांच का दायरा बढ़ा, 31 आरोपी नामजद>>13 घंटे तक धधकता रहा जयपुर का सेठी कॉम्प्लेक्स, भवन मालिक के खिलाफ FIR>>500 मीटर गहरी खाई में कार गिरने से दो की मौत, रात के हादसे के बाद शुक्रवार को निकाले गए शव>>भारत ने अफगानिस्तान को तीसरे टी20 मुकाबले में 127 रनों से हराया, 3-0 से सीरीज की अपने नाम>>देहरादून में जन सेवा केंद्रों पर प्रशासन की छापेमारी, 4 केंद्र सील>>हरिपुर कालसी को मिली बड़ी आध्यात्मिक सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने किया माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण>>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, मुख्यमंत्री धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण>>औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

जिलाधिकारी आशीष कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई कोरनेशन एवं महात्मा गांधी शताब्दी नेत्र चिकित्सालय की चिकित्सा प्रबन्धन समिति की बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका। देहरादून, 12 फरवरी 2020 (सूचना)। महात्मा गांधी शताब्दी नेत्र चिकित्सा विज्ञान केन्द्र में पं० दीनदयाल उपाध्याय (कोरनेशन) एवं महात्मा गांधी शताब्दी नेत्र चिकित्सालय की चिकित्सा प्रबन्धन समिति की बैठक जिलाधिकारी आशीष कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में दोंनो चिकत्सालयों में उपलब्ध संसाधनों और बेहतर चिकित्सा सुविधाओं के विकास हेतु प्रस्तावित बजट पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी।
जिलाधिकारी ने चिकित्सालय की प्रबन्धन समिति को बजट खर्च में अन्य प्रशासनिक व परिचालन खर्च के मुकाबले दवा, स्वास्थ्य परीक्षण, पैथौलाॅजी इत्यादि सुविधाओं को देनें में प्राथमिकता से कार्य करने के निर्देश दिये। बजट निर्धारण के वित्तीय पहलुओं में मुख्य कोषाधिकारी का सहयोग लेने तथा भवन निर्माण व उपकराणों की खरीद के तकनीकी पहलुओं के सम्बन्ध में लोक निर्माण, जल संस्थान, सिंचाई विभाग जैसे तकनीकी विभागों का सहयोग लेने को कहा। वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए दोनों चिकित्सालयों के लिए 5 करोड़ रूपए के अनुमानित बजट का बैठक मे प्रस्ताव रखा गया, जिसके सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि पूर्व के लम्बित बीजक और साफ-सफाई से सम्बन्धित किये जाने वाले कार्यों का स्पष्ट विवरण प्रस्तुत करें। उन्होंने विज्ञापन तथा अन्य ऐसे खर्च जो राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम)  के अन्तर्गत किये जा सकते हैं एनएचएम से खर्च करने तथा अवशेष बजट को अन्य बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास में खर्च करनें के निर्देश दिये। उन्होंने डाटा एन्ट्री आपरेटर की नियुक्ति के सम्बन्ध में कहा कि नियुक्ति से पूर्व वेतन देने का मद सुनिश्चित कर लें, किन्तु किसी भी दशा में यूजर चार्ज वाले मद से कार्मिकों का वेतन आहरण न करें। सीसीटीवी लगवाने के लिए जिलाधिकारी ने स्मार्टसिटी के अन्तर्गत प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।
‘‘आवासीय परिसर में अनाधिकृत निवास कर रहे कर्मचारियों से खाली करायें आवास’’
जिलाधिकारी ने चिकित्सालय के आवासीय परिसर में अनाधिकृत रूप से निवास कर रहे कतिपय कर्मचारियों को 15 दिन के भीतर आवास खाली करने का नोटिस निर्गत करने, तत्पश्चात बलपूर्वक आवास खाली कराने की कार्यवाही करने के चिकित्सालय प्रबन्धन को निर्देश दिये।
उन्होंने दोनों चिकत्सालयों को शीघ्रता से भारत सरकार के जैम पोर्टल पर पंजीकरण करवाने तथा पं० दीनदयालय उपाध्याय चिकित्सालय के भवन में संचालित हाॅयर सेन्टर फोर्टिज के किराये का भविष्य में निर्धारण के लिए जिलाधिकारी कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत करने को कहा। साथ ही चिकित्सालयों में विभिन्न उपकरणों और निर्माण कार्यों की टैण्डरिंग प्रक्रिया को भी नियमानुसार समय से पूर्ण करने को निर्देशित किया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ मीनाक्षी जोशी, मुख्य कोषाधिकारी नरेन्द्र सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक कोरनेशन व गांधी शताब्दी चिकित्सालय डाॅ बीसी रमोला सहित सांसद प्रतिनिधि, क्षेत्रीय विधायक राजपुर प्रतिनिधि व मेयर नगर निगम देहरादून के प्रतिनिधि  सदस्यों के साथ ही सम्बन्धित चिकित्सक उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!