Breaking News :
>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश>>ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार>>नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत>>चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले>>बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला>>मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद>>‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>भीषण गर्मी से तप रहा दून, तापमान हुआ 40 के पार>>पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल>>उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी>>हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी>>‘कॉकटेल 2’ का नया सॉन्ग ‘माशूका’ हुआ रिलीज, शाहिद-कृति के डांस मूव्स ने जीता दिल>>11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा>>देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत>>उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, दून में 40 डिग्री के करीब पहुँचा तापमान>>पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक, आवास पर पहुँच कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि
ताज़ा खबरेंदेश

झारखंड का 22वां स्थापना दिवस : कई रंगारंग कार्यक्रम किए जाएंगे आयोजित

झारखंड आज अपना 22वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रांची पहुंचकर बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित कीं। वहीं पीएम मोदी ने भी ट्वीट कर बिरसा मुंडा को नमन किया। इस मौके पर कई रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा आज बिरसा मुंडा की जयंती पर सीएम सोरेन झारखंडवासियों को करोड़ों रुपये की परियोजनाओं की सौगात भी देंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने झारखंड के स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर ट्वीट कर राज्य  के नागरिकों को बधाई दी। पीएम मोदी ने लिखा कि आप सभी को जनजातीय गौरव दिवस की अनेकानेक शुभकामनाएं। भगवान बिरसा मुंडा जी शत-शत नमन। पीएम मोदी ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा केवल हमारी राजनीतिक आजादी के महानायक ही नहीं बल्कि वह हमारी आध्यात्मिक, सांस्कृतिक ऊर्जा के संवाहक भी थे। आज देश भगवान बिरसा मुंडा समेत करोड़ों जनजातीय वीरों के सपनों को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम में 15000 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। मंगलवार की सुबह 10 बजे तक सभी लोग कार्यक्रम स्थल पर पहुंच जाएंगे। जबकि कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर होगी। लोगों को कार्यक्रम स्थल तक लाने के लिए करीब 350 बसों की व्यवस्था की गई है। वहीं सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने के लिए 5000 सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है।
वहीं स्थापना दिवस के मौके पर सीएम सोरेन राज्यवासियों को 7,319 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे। वे मोरहाबादी में आयोजित राजकीय मुख्य समारोह में कई नई योजनाओं को भी लांच करेंगे। मुख्यमंत्री 5443 करोड़ की 147 योजनाओं का शिलान्यास और 1876 करोड़ की 222 योजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इतना ही नहीं लाभुकों के बीच दो हजार करोड़ की परिसंपत्तियों का वितरण भी किया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!