Breaking News :
>>देहरादून में एसआईआर के बाद 39,92 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी>>जिलाधिकारी ने निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा कर नोडल अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई
फिल्म-जगतमनोरंजन

पर्दे पर कमबैक करने के लिए तैयार हैं जेनिफर विंगेट

जेनिफर विंगेट एक लंबे ब्रेक के बाद स्क्रीन पर वापसी के लिए तैयार हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए खुद इसकी अनाउंसमेंट की है. खास बात यह भी है कि एक्ट्रेस एक बार फिर अपने पुराने को-स्टार करण वाही के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखाई देने वाली हैं। बता दें कि इससे पहले जेनिफर और करण एक साथ टीवी सीरियल दिल मिल गए में नजर आए थे. दर्शकों को उनकी जोड़ी बहुत पसंद आई थी।

जेनिफर ने अपने इंस्टाग्राम पर करण वाही और शो के डायरेक्टर अनिरुद्ध राजदेरकर के साथ कुछ फोटोज शेयर की है। फोटोज में एक्ट्रेस उनके साथ पोज देते और स्क्रिप्ट पर काम करती दिखाई दे रही हैं। पोस्ट के साथ जेनिफर ने कैप्शन में लिखा- बैक इन, चीज़ों का झुकाव और कैसे, सच में एक लंबे ब्रेक के बाद!! राजदेरकर के साथ वापसी और मेरे वाहिंदर के साथ काम करना + उसी दिन 17एम में रिंग करना!! जश्न मनाने का क्या तरीका है! वाकई में जश्न मनाने का दिन दरअसल जहां एक तरफ जेनिफर करण के साथ कमबैक कर रही हैं तो वहीं दूसरी तरफ एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पर 17 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं. ऐसे में एक्ट्रेस के लिए यह डबल सेलिब्रेशन का मौका है।

जेनिफर आखिरी बार क्राइम ड्रामा वेब शो कोड एम में दिखाई दी थीं. सीरीज में तनुज विरवानी, आलेख कपूर, रजत कपूर और मधुरिमा रॉय जैसे कलाकार शामिल थे। अब एक्ट्रेस अनिरुद्ध राडेरकर और करण वाही के साथ फिर से काम करने के लिए एक्साइटेड हैं। बता दें कि जेनिफर विंगेट और करण वाही के साथ रीम शेख भी सीरीज का हिस्सा होंगी। सीरीज दो बहनों की लव स्टोरी पर बेस्ड होगी. इससे पहले रीम शेख तुझसे है राब्ता, फना: इश्क में मरजावां और तेरे इश्क में घायल जैसे सीरियल्स में लीड रोल निभी चुकी हैं।

जेनिफर विंगेट की बात करें तो वे आखिरी बार छोटे पर्दे पर बेहद सीजन 2 में शिविन नारंग के साथ नजर आई थी. यह 2020 में खत्म हो गया था और तब से ही जेनिफर ने छोटे पर्दे पर काम नहीं किया. इसके बाद वे कोड एम 2 में दिखाई दी थीं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!