Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तराखण्डराजनैतिक-गतिविधियाँ

बेरोजगार युवाओं के साथ हर कदम पर डटकर खड़ी हैं जेसीपी अध्यक्ष भावना पांडे

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 03 दिसम्बर 2020, देहरादून। जनता कैबिनेट पार्टी की केंद्रीय अध्यक्ष एवँ राज्य आंदोलनकारी भावना पांडे ने बेरोजगार युवाओं के आंदोलन को समर्थन देते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ एकबार बिगुल फूँका है। उन्होंने कहा कि वे बेरोजगार युवाओं के साथ हर कदम पर डटकर खड़ी हैं और हर तरह से अपना सहयोग व समर्थन उन्हें देती रहेंगी।

उन्होंने उत्तराखंड सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि राज्य सरकार शीघ्र अति शीघ्र आंदोलन कर रहे बेरोजगार युवाओं की मांगों को सुने और उनकी सुध ले। उन्होंने कहा कि बीते काफी समय से ये युवा अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं मगर सरकार के कानों पर जूं नहीं रेंग रही है।

उन्होंने उत्तराखंड सरकार और स्थानीय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे के मद्देनजर राज्य सरकार आंदोलन कर रहे बेरोजगार युवाओं को पुलिस के ज़रिए जबरन धरना स्थल से उठवाने का प्रयास कर रही है।

भावना पांडे ने हुंकार भरते हुए कहा कि उत्तराखंड सरकार और स्थानीय प्रशासन शांतिप्रिय ढंग से आंदोलन कर रहे बेरोजगार युवाओं के साथ जोर-जबरदस्ती करने के प्रयास न करें। अन्यथा इसके गंभीर परिणाम भाजपा और उसकी सरकार को भुगतने होंगे।

उन्होंने कहा कि दरअसल उत्तराखंड की भाजपा सरकार को बेरोजगार युवाओं की तकलीफों और दुःख दर्द से कोई सरोकार नहीं है। इस सर्द मौसम में आंदोलनकारी युवा खुले आसमान के नीचे बैठकर व भूखे-प्यासे रहकर धरना देने को विवश हैं। जिनमें कईं युवतियां और महिलाएं भी शामिल हैं। यही नहीं इन युवाओं को मजबूरन तम्बूओं में ही सोना पड़ रहा है। किंतु सुध लेने वाला कोई नहीं।

भावना पांडे ने कहा कि बस अब बहुत हुआ बेरोजगार युवाओं के सब्र का बाँध अब टूट चुका है। आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड की महिलाएं एवँ युवा भाजपा और उसकी कार्बन कॉपी कांग्रेस जैसे दलों को सबक सिखाएंगे। उत्तराखंड की जनता ‘अबकी बार साठ पार’ का नारा देने वालों को बाहर करेगी और इनके कर्मों का हिसाब करेगी।

Loading

error: Content is protected !!