Breaking News :
>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक>>24 नवंबर से हल्द्वानी में राष्ट्रीय सरस मेला, सीडीओ ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध तैयारियों के निर्देश
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

धरना प्रदर्शन कर रहे युवाओं के समर्थन में उतरीं जेसीपी अध्यक्ष भावना पांडे

युवाओं और आंदोलनकारियों को अपना समर्थन देते हुए आवाज उठाई है

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 नवम्बर, 2021, बुधवार, देहरादून। राज्य आंदोलनकारी एवँ जनता कैबिनेट पार्टी (जेसीपी) की केंद्रीय अध्यक्ष भावना पांडे ने युवाओं और आंदोलनकारियों को अपना समर्थन देते हुए आवाज उठाई है। भावना पांडे ने जूनियर इंजीनियरों (संविदा) के धरने में शामिल होकर सरकार से युवाओं का ध्यान रखने की मांग की है।

भावना पांडे ने कहा कि उत्तराखंड सरकार युवाओं के हित के लिए बातें तो बड़ी-बड़ी कर रही है लेकिन वास्तविकता कुछ और ही है। एकता विहार में दिए जा रहे धरने को समर्थन देने पहुंची जेसीपी अध्यक्ष ने कहा कि सरकार को इनकी मांगों की ओर ध्यान देना चाहिए।

इसके साथ ही शिक्षा प्रेरकों की समस्याओं का जिक्र करते हुए भावना पांडे ने कहा कि इन्हें 8 वर्ष की नौकरी के बाद सेवा से हटा दिया गया जबकि सिर्फ तीन हज़ार रुपये तनख्वाह के रूप में इन्हें दिए जा रहे थे।

भावना पांडे ने बड़ा सवाल उठाते हुए कहा कि बड़े ही दुर्भाग्य की बात है कि नेताओं को लाखों रुपये मिलते हैं जबकि शिक्षा प्रेरकों को सिर्फ मामूली सी तनख्वाह देकर टाल दिया जाता है।

उन्होंने गंभीर समस्या उठाते हुए कहा कि लगभग 3700 शिक्षा प्रेरक आयु सीमा अधिक हो जाने की वजह से बेरोजगारी की कगार पर हैं, इसके लिए पूर्ण रूप से सरकार ही जिम्मेदार है। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि सरकार को समय रहते इनकी बात सुनकर इनकी सुध लेनी चाहिए।

Loading

error: Content is protected !!