Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं लोकसभा सांसद हेमा मालिनी से की शिष्टाचार भेंट>>“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल>>आंखों में जलन-खुजली से परेशान हैं? जानिए कारण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात>>महिलाएं लेकर रहेगी अपना अधिकार- रेखा आर्या>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित>>ईरान का नया दांव: अमेरिका से वार्ता के लिए तीन-चरणीय फॉर्मूला पेश>>‘स्पाइडर नोयर’ का ट्रेलर रिलीज, 27 मई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी सीरीज>>देहरादून में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 38 डिग्री के पार>>28 अप्रैल को मशाल जुलूस निकालेगी भाजपा>>127 इन्फैंट्री बटालियन (इकोलॉजिकल), गढ़वाल राइफल्स को मिला मुख्यमंत्री प्रशंसा सम्मान>>बदलते मौसम में बुखार को न लें हल्के में, मलेरिया का हो सकता है संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स से की फोन पर बात, दी शुभकामनाएं>>विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं>>इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज>>मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि>>उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल>>‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने लाख रुपये>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि 
फिल्म-जगतमनोरंजन

फिल्म ‘जवान’ ने नेटफ्लिक्स पर रचा इतिहास, बनी भारत में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 24 नवम्बर 2023, मुंबई। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की फिल्म जवान ने बॉक्स ऑफिस पर कई सारे रिकॉर्ड तोड़े हैं। वहीं सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद जवान ने ओटीटी पर भी तहलका मचा रखा है। इसी के साथ अब सुपरस्टार की फिल्म ने अब एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

एटली की इस मल्टीस्टारर फिल्म जवान को कुछ दिन पहले ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया। वहीं देखते ही देखते इस फिल्म ने यहां पर भी एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। भारत के अंदर जवान नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बन चुकी है, जी हां, शाहरुख खान की जवान अब सबसे ज्याद देखी गई बॉलीवुड फिल्म बन चुकी है।

वहीं अब किंग खान ने इस पर अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि जवान नेटफ्लिक्स पर भारत में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म है। फिल्म के एक्सटेंडेट वर्जन को ओटीटी पर रिलीज करने के साथ हमने अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया. नेटफ्लिक्स के व्यूअर्ज जिस तरफ से फिल्म को लेकर पॉजिटिव रिस्पॉन्स दे रहे है, तो देखने लायक है। जवान सिर्फ एक फिल्म नहीं है, ये एक सेलिब्रेशन हैं।

वहीं जवान के लाइफटाइम कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1143 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी। इतना ही नहीं, शाहरुख खान की जवान साल 2023 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी साबित हुई है। वहीं अब फैंस शाहरुख की अगली फिल्म डंकी को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं। फिल्म इसी साल 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!