Breaking News :
>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय
उत्तराखण्ड

JCP की केंद्रीय अध्यक्ष व राज्य आंदोलनकारी भावना पांडे ने अनशन कर रहे युवाओं को दिया समर्थन

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 नवम्बर 2021, शनिवार, देहरादून। उत्तराखंड परिवहन निगम में चयनित बेरोजगार युवा विभाग में नियुक्ति न मिलने के कारण बीते काफी समय से अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं व सरकार से नियुक्ति की मांग करते हुए अनिश्चित कालीन अनशन कर रहे हैं।

इन चयनित बेरोजगार युवाओं की समस्याओं के बारे में सुनकर एवँ इनकी पीड़ा को महसूस करते हुए जनता कैबिनेट पार्टी की केंद्रीय अध्यक्ष व राज्य आंदोलनकारी भावना पांडे धरना स्थल पर पहुंची और अनशन कर रहे युवाओं का हालचाल जाना।

अनिश्चित कालीन अनशन पर बैठे बेरोजगार युवाओं के धरने को समर्थन देते हुए जेसीपी अध्यक्ष भावना पांडे ने कहा कि उत्तराखंड सरकार राज्य के बेरोजगार युवाओं के साथ अन्याय कर रही है। सरकार के बेरुखी भरे रवैये की वजह से आज राज्य के युवा अनशन करने को विवश हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि धरना स्थल पर अन्य युवा भी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन व अनशन कर रहे हैं किंतु इनकी सुध लेने वाला कोई नहीं। उन्होंने कहा कि यहाँ न तो इनके रहने की व्यवस्था है और न ही भोजन-पानी की। शौचालय में पानी नहीं है, जिस वजह से आसपास दुर्गंध फैली हुई है। मज़बूरन ये लोग सर्द मौसम में खुले आसमान के नीचे सो रहे हैं। इनमें कुछ युवतियां भी शामिल हैं।

भावना पांडे ने सरकार और स्थानीय प्रशासन से सवाल करते हुए कहा कि यदि इन युवाओं में से किसी की तबीयत बिगड़ जाती है या किसी के साथ कोई अनहोनी हो जाती है तो इसके लिए कौन जिम्मेदार होगा।

भावना पांडे ने राज्य सरकार से मांग करते हुए कहा कि आंदोलन कर रहे इन युवाओं की मांगों तो तत्काल सुना जाए एवँ उन समस्याओं का हल निकाला जाए। जिससे इन युवाओं का जीवन बर्बाद होने से बचाया जा सके।

गौरतलब है कि जनसेवी भावना पांडे बीते लंबे समय से आंदोलन कर रहे बेरोजगार युवाओं की सुध लेती आयी हैं एवँ उन्हें अपना समर्थन देती आई हैं। यही नहीं इन युवाओं के लिए वे भोजन-पानी की व्यवस्था भी स्वयं ही करती रही हैं।

भावना पांडे का कहना है कि आंदोलनरत बेरोजगार युवाओं की मदद के लिए यदि उन्हें अपना घर भी बेचना पड़े तो वे पीछे नहीं हटेंगी। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि समय रहते वो इन युवाओं की मांगों को सुने अन्यथा 2022 के विधानसभा चुनाव में ये ही युवा आपको सबक सिखायेंगे।

Loading

error: Content is protected !!