Breaking News :
>>राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखण्ड को मिलेगी खेल विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक सौगात : रेखा आर्या>>उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई उड़ान, नए पर्यटन डेस्टिनेशन विकसित करने पर जोर>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>नन्हे-मुन्ने बच्चों संग कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मनाया रक्षाबंधन>>मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से मिले विश्व बैंक के अधिकारी>>मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में नया रिकॉर्ड, 2.35 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण>>मुख्यमंत्री धामी ने पाँच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन>>कम खाना खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है वजन? रोटी नहीं, ये आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार>>आंध्र प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-ऑटो की टक्कर में 7 लोगों की मौत, कई घायल>>मुख्यमंत्री के निर्देशों पर श्रीनगर व कोटद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती
उत्तराखण्डस्वास्थ

जनपद वासियों को सस्ते दामों पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रमुख उद्देश्य – जिलाधिकारी श्री सविन बंसल

आकाश ज्ञान वाटिका। नैनीताल 19 दिसम्बर 2019 (सूचना)। जनपद वासियों को सस्ते दामों पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रमुख उद्देश्य है। डाॅक्टर जेनरिक दवाओं के स्थान पर बाहर से महंगी दवाऐं लिख कर इस उद्देश्य की पूर्ति में बाधा न बनें। यह बात जिलाधिकारी श्री बंसल ने बीडी पाण्डे चिकित्सालय में गत दिवस बीडी पाण्डे पुरूष एवं महिला चिकित्सालय संचालन समिति की बैठक लेते हुए की।
जिलाधिकारी श्री बंसल ने विभिन्न कारणो सें कई वर्षों से बीडी पाण्डे पुरूष चिकित्सालय में संचालन समिति के खाते में डम्प पड़े लगभग 1 करोड़ 18 लाख रूपये की धनराशि का समाधान किया। श्री बंसल ने समिति की सहमति पर यूजर चार्जेज़ मद में 19.9 लाख रूपये, अनुदान मद में 27.19 लाख रूपये, एनएचएम एवं जिला प्लान के 2.19 लाख रूपये, विभिन्न मदों में सीएमओ द्वारा उपलब्ध 2.64 लाख रूपये व एन्टाइड फण्ड के 2400 रूपये स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक बेहतर बनाने के विभिन्न कार्यों में खर्च करने तथा 6 लाख रूपये यूजर चार्जेज़ मद शेष रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही श्री बंसल ने समिति के खाते से 60 लाख रूपये की धनराशि भी स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर बनाने, मरीजों एवं तीमारदारों को सुविधाएं प्रदान करने के लिए यूूजर चार्जेज़ एवं अनुदान मद में खर्च करने के लिए कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए। श्री बंसल ने बीडी पाण्डे पुरूष तथा महिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्साधीक्ष्कों को निर्देश दिए कि कपड़ो एवं चादरों आदि की धुलाई कार्य 31 मार्च 2019 तक पूर्व में जारी टेण्डर के माध्यम से कराऐ, परन्तु टेण्डर समाप्त होने के पश्चात कपड़ों की धुलाई के लिए दो मशीनों का क्रय करते हुए दैनिक मजदूरी मद से 2 मजदूरों को लगाया जाए। उन्होंने समय से मशीनें क्रय करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए। श्री बंसल ने मुख्य चिकित्साधीक्षक डाॅ.तारा आर्या को निर्देश दिए कि भविष्य में धनराशि किसी भी दशा में डम्प नहीं होनी चाहिए।
गौरतलब है कि विगत कई वर्षों से बीडी पाण्डे पुरूष चिकित्सालय संचालन समिति के खाते में लगभग 1.5 करोड़ रूपये से अधिक की धनराशि जमा होने के कारण शासन स्तर से धन आवंटित नहीं हो पा रहा था। जिलाधिकारी श्री बंसल के प्रयासों से समिति के खाते में डम्प पड़ी धनराशि का चिकित्सालय में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने में खर्च किया जा रहा है। इस धनराशि के खर्च होने के साथ ही शासन से भी चिकित्सालय को धनराशि आवंटन होने का मार्ग खुल गया है। जिससे अब बीडी पाण्डे चिकित्सालय की स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक बेहतर हो सकेंगी।
श्री बंसल ने बीडी पाण्डे महिला चिकित्सालय संचालन समिति की सहमति पर चिकित्सालय में प्रसव हेतु एवं गर्भावस्था के दौरान भर्ती होने वाली महिला मरीजों को चिकित्सालय में निःशुल्क भोजन हेतु 2 लाख 50 हजार रूपये की धनराशि, जीवन रक्षक व सामान्य औषधियों हेतु 75 हजार रूपये, कन्टीजैंसी सामग्री हेतु 50 हजार की धनराशि का अनुमोदन किया गया। इसके साथ ही निष्प्रोज्य एम्बुलेंस को नीलाम करने, कार्यों के आॅनलाईन सम्पादन हेतु डेस्कटाॅप कम्प्यूटर, प्रिन्टर क्रय करने, इलैक्ट्रीशियन एवं प्लम्बर आदि का कार्य मजदूरी मद से कराने का भी समिति द्वारा अनुमोदन किया गया। श्री बंसल ने सर्दियों में मरीजों को गर्म पानी उपलब्ध कराने हेतु खराब पड़े सोलर वाटर सिस्टम उरेडा विभाग से सही कराने के निर्देश दिए।
बैठक में समिति सदस्य मनोज जोशी, कंचन भण्डारी, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ.भारती राणा, मुख्य चिकित्साधीक्षक डाॅ.तारा आर्या, डाॅ. वी के पुनेरा, कोषाधिकारी मामूर जहाॅ आदि उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!