Breaking News :
>>हरेला पर्व को जन-जन से जोड़ने की तैयारी, सभी जिलों को एक्शन प्लान बनाने के निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041 पर बढ़ा जनसंवाद, दूसरे दिन सेक्टर-02 के लोगों ने रखी अपनी बात>>अक्टूबर तक तैयार होंगे डोईवाला, पाइनस और सोमेश्वर के बाबू जगजीवन राम छात्रावास>>अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>धामी सरकार में हुए लोककल्याण के कई ऐतिहासिक काम : महाराज>>कैसी होगी खेल नीति, जनता देगी राय : रेखा आर्या>>संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुरक्षात्मक कार्यों का लिया जायजा>>मुख्य सचिव ने केदारनाथ पुनर्निर्माण एवं बद्रीनाथ मास्टर प्लान कार्यों की समीक्षा की>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13.80 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार>>वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख रुपए लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर>>देश-दुनिया में बसे उत्तराखंडवासी राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक दूत और ब्रांड एंबेसडर- धामी>>जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, चार नए खिलाडी स्क्वाड में शामिल>>समाधान दिवस में डीएम का सख्त एक्शन, आंचल डेयरी प्रबंधक का रोका वेतन>>उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल 14 जुलाई से- रेखा आर्या>>देहरादून की तस्वीर बदलने वाली महायोजना पर जनता की मुहर>>ऋषिकेश में नशा रोकने पर माँ को गोली मारने की घटना से स्तब्ध महिला आयोग>>जनता मिलन में 21 शिकायतों पर डीएम सख्त, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश>>आरोपियों से जुड़े लोगों को जांच समिति में शामिल करना गलत- गोदियाल>>तीन दिन में पोर्टल पर प्रोजेक्ट अपलोड करें विभाग- मुख्य सचिव>>मानसून में दही खाना सही है या नहीं? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
उत्तराखण्डस्वास्थ

जनपद में आज आँगनबाड़ी कार्यकर्तियों द्वारा कुल 41042 व्यक्तियों की सामुदायिक निगरानी की की गयी

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 30 मई 2020, देहरादून (जि.सू.का.)।  जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया है आज जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत 173 सैम्पल जाँच हेतु भेजे गये तथा 154 सैम्पल प्राप्त हुए जिनमें 24 व्यक्तियों की जाँच रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त होने के फलस्वरूप जनपद में कोरोना पाॅजिटिव संक्रमितों की संख्या 171 हो गयी है, जिनमें 44 व्यक्ति स्वस्थ हो गये हैं तथा वर्तमान में 121 व्यक्ति उपचाररत् हैं एवं 3 व्यक्ति अन्य प्रदेश के हैं।

आज दोपहर तक अन्य राज्यों से आने वाले कुल 173 व्यक्तियों की सैम्पलिंग संकलित की गयी जिनमें, दून अस्पताल में 20, श्री महन्त इन्दिरेश में 16 तथा हिमालय अस्पताल में 2, आशारोड़ी में 19, रायवाला में 2, धर्मावाला में 20, बिधोली में 44, अग्रसेन क्वारेंटीन सेन्टर में 15, निरंजनपुर मण्डी में 1, एयरपोर्ट पर 34 सैम्पल शामिल हैं। इसके अतिरिक्त 139 व्यक्तियों की रैण्डम सैम्पलिंग की गयी जिसमें महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज रायपुर में 13, गोल्डन पाॅम में 19, सायल होस्टल में 25, निरंजनपुर मण्डी में 57, हरबर्टपुर में 25 सैम्पल शामिल हैं।

जनपद में आज आँगनबाड़ी कार्यकर्तियों द्वारा कुल 41042 व्यक्तियों की सामुदायिक निगरानी की की गयी। इसी प्रकार आशा एवं आँगनबाड़ी कार्यकर्तियों द्वारा जनपद में होम क्वारेंटीन किये गये कुल 625 व्यक्तियों की निगरानी का कार्य किया गया। इसी क्रम में अन्य राज्यों से जनपद में पहुँचे कुल 1108 व्यक्तियों को स्वास्थ्य परीक्षण एवं सैम्पल प्राप्त करने के उपरांत संस्थागत क्वारेंटाइन किया गया। इसके अतिरिक्त आँगनबाड़ी कार्यकर्तियों 7 टीमों द्वारा देहरादून शहर कन्टेंमेंट जोन में 219 व्यक्तियों की सामुदायिक निगरानी का कार्य किया। इसी क्रम में आँगनबाड़ी कार्यकर्तियों द्वारा नगर निगम ऋषिकेश क्षेत्रान्तर्गत 7 टीमों द्वारा 74 व्यक्तियों की सामुदायिक निगरानी का कार्य किया गया।

कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत लाॅकडाउन अवधि के दौरान जनपद में बनाये गये 2 राहत शिविरों में ठहरे हुए 20 व्यक्तियों का चिकित्सकों एवं परामर्शदाताओं द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण उपरान्त कांउसिलिंग प्रदान की गयी। कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत दिहाड़ी/मजदूरी करने आये 9 श्रमिकों जिन्हें रैनबसेरा लालपुल  में  बनाये गये राहत शिविर में ठहराया गया है, की साईकेट्रिक सपोर्ट टीम द्वारा रिवाइस्ड कांउसिलिंग की गयी।

आज विभिन्न ड्यूटियों में तैनात कार्मिकों को 241 एन-95 मास्क,  6200 ट्रीपल लेयर मास्क, 122 पीपीई किट, 200 वीटीएम वायल, 278 सेनिटाईजर, 1053 सर्जिकल गलब्स, 1300 एग्सामिनेशन गलब्स  वितरित किये गये।

कोरोना वायरस संक्रमण कोविड-19 की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु समस्त मेडिकल स्टोर पर बिना चिकित्सक के परामर्श की पर्ची के सर्दी, खाँसी व जुकाम की दवाईयों का विक्रय प्रतिबन्धित किये जाने के उपरान्त समस्त मेडिकल स्टोर स्वामियों द्वारा जनपद में कुल 58 व्यक्तियों को चिकित्सकीय पर्ची के आधार पर सर्दी, खाँसी व जुकाम की दवाईयां विक्रय की गयी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!