Breaking News :
>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जनपद देहरादून की प्रत्येक तहसील में स्थापित भू-लेख कम्प्यूटर केन्द्रों में प्रतिदिन 30 कम्प्यूटरीकृत खतौनियां की जायेंगी जारी

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 23 अगस्त 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। समस्त तहसीलों में कम्प्यूटरीकृत खतोनियों की प्रति कोरोना संक्रमण (कोविड-19) प्राकृतिक आपदा के दृष्टिगत जारी किये जाने की कार्यवाही स्थगित गई थी। इस समस्या के समाधान हेतु जिलाधिकारी द्वारा मानक परिचालन कार्यविधि के साथ तहसीलों में स्थित भू-लेख कम्प्यूटर केन्द्रों से कम्प्यूटरीकृत खतोनियां 24 अगस्त 2020 से जारी किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरविन्द पाण्डेय ने अवगत कराया है कि जनपद की प्रत्येक तहसील में स्थापित भू-लेख कम्प्यूटर केन्द्रों में प्रतिदिन 30 कम्प्यूटरीकृत खतौनियां जारी की जायेंगी, जिसके लिए टोकन क्रमांक दूरभाष पर आवंटित करते हुए पंजिका तैयार की जायेगी तथा पंजिका में टोकन प्राप्तकर्ता का नाम, जिस राजस्व ग्राम की कम्प्यूटरीकृत खतोनियां ली जानी हों उसका खतोनी संख्या आदि का विवरण दर्ज किया जायेगा। उन्होंने बताया कि तहसील सदर हेतु दीपचन्द्र पाण्डेय (मो० 9639822499), तहसील डोईवाला के लिए दीपक कठैत (मो० 6395044836), तहसील ऋषिकेश के लिए अतुल कुमार (मो० 9675110292) तहसील विकासनगर के लिए राकेश कुमार (मो० 8279552118) तहसील कालसी के लिए मनोज कुमार (मो० 7579031272), तहसील चकराता के लिए प्रदीप (मो० 7579194555) तथा तहसील त्यूनी के लिए मोहन सिंह (मो० 7351289068) को टोकन एवं सम्पर्क सूत्र के रूप में नामित किया गया है, जिनसे खतौनी प्राप्तकर्ता सम्पर्क कर सकता है। उन्होंने बताया कि भू-लेख कम्प्यूटर केन्द्र का संचालन 2 पालियों में किया जायेगा। प्रथम पाली में प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 1 बजे तक आवेदन प्राप्त किये जायेंगे तथा दूसरी पाली में अपरान्ह 2 बजे से सायं 5 बजे तक कम्प्यूटरीकृत खतोनियां आर.ओ.आर. जारी की जायेंगी। उन्होंने बताया कि भू-लेख कम्प्यूटर केन्द्र से कम्प्यूटरीकृत खतोनियों को जारी करने वाले आपरेटर के द्वारा मास्क अनिवार्य रूप से लगाया जायेगा तथा बिना मास्क पहनने वाले नागरिकों को कम्प्यूटरीकृत खतोनियां जारी नहीं की जायेंगी। इसके अतिरिक्त 5 से अधिक नागरिक खतोनियों की प्रति लेने हेतु एक साथ एकत्र नहीं होंगे, साथ ही सामाजिक दूरी का कड़ाई से पालन करते हुए, कम्प्यूटर केन्द्र के बाहर निश्चित दूरी पर गोले बनाकर, नागरिकों को कतार में/बैठाया जायेगा। साथ ही भू-लेख, कम्प्यूटर केन्द्र से सेवा प्राप्त करने वाले प्रत्येक नागरिक के हाथ सेनिटाइज करवाये जायेंगे। इसके अतिरिक्त यदि किसी क्षेत्र में कन्टेंनमेंट जोन घोषित किया जाता है तो उस क्षेत्र में यह अनुमति स्वतः ही रद्द मानी जायेगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!