Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
उत्तराखण्डटिहरी गढ़वालताज़ा खबरें

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ० सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में आयोजित हुआ जनता दरबार कार्यक्रम, 17 शिकायतें/सुझाव/अनुरोध पत्र किये गए दर्ज

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 जनवरी 2022, मंगलवार, देहरादून। 23 जनवरी 2022, सोमवार को जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ० सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार कार्यक्रम में आज 17 शिकायतें/सुझाव/अनुरोध पत्र दर्ज किये गए। प्रकरणों के निस्तारण हेतु समयसीमा निर्धारित करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

आज जनता दरबार में बालगंगा क्षेत्र के ठेकेदारों द्वारा शिकायत की गई कि वर्ष 2016 की आपदा में क्षेत्र की क्षतिग्रस्त नहरों पर सिंचाई विभाग नई टिहरी द्वारा मरम्मत कार्य करवाये जाने के उपरान्त ठेकेदारों का भुगतान नहीं किया गया। प्रकरण के संबंध में मुख्य विकास अधिकरी टिहरी को सभी कार्यों की एप्रुवल एवं एमबी चेक कर फाइनल रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा। डाॅ० ए.पी.जे. अब्दुल कलाम विचार मंच टिहरी गढ़वाल द्वारा शिकायत की गई कि खेल स्टेडियम बौराड़ी में गैर खेल गतिविधियों के चलते मैदान में गड्ढे, उबड़-खाबड़ हो गया है, मैदान को केवल खेल गतिविधियों हेतु आरक्षित रखने की मांग की गई, इस पर संबंधितों को अवगत कराया गया कि इस संबंध में समिति गठित है तरह एसडीएम टिहरी को जाँच कर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। पुनर्वास विस्थापित रतिदास ग्राम रौलाकोट द्वारा भूमि विकास कार्य की धीमी गति के चलते भूमि कब्जा प्रमाण न मिलने की शिकायत की गई, जिस पर अधीक्षण अभियन्ता पुनर्वास टिहरी को 10 दिन के अन्दर कार्य पूर्ण करने के निर्देश गये।

कुशलानन्द रणाकोटी निवासी सौंकुल्ड जाखणीधार द्वारा संयुक्त खाता होने तथा पारिवारिक विवाद के चलते पेंशन से विमुक्त रखने की शिकायत की गई, एडीएम टिहरी को प्रकरण को पर्सनली देखने तथा एसबीआई के अधिकारी को एक सप्ताह के अन्दर उचित उपाय निकालने के निर्देश दिये। राकेश ग्राम भण्डार गाँव द्वारा अपने बालक पर बन्दर के हमले तथा आर्थिक स्थिति खराब होने के चलते सहयोग का अनुरोध किया गया, जिस पर सीएमओ को प्रार्थी का तत्काल आयुष्मान कार्ड बनवाने, बच्चे का मेडिकल टेस्ट कराकर स्टेट्स रिपोर्ट दिखाने के निर्देश दिये गए। साथ ही डीएफओ टिहरी को नियमाुनसार आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत मोगी जौनपुर सोनिका रावत ने अपने खिलाफ विकास कार्यों में लगे आरोपों की जाँच करवाने का अनुरोध किया गया, जिस पर सीडीओ को एक सप्ताह में डीडीओ की अध्यक्षता में थर्ड पार्टी के माध्यम से स्थलीय जांच कराने के निर्देश दिये गये।

जनता दरबार कार्यक्रम में एडीएम रामजी शरण शर्मा, सीएमओ डाॅ० संजय जैन सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!