Breaking News :
>>विशेष गहन पुनरीक्षण की आयोग की टीम ने की समीक्षा>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा
उत्तराखण्डसामाजिक गतिविधियाँ

जन शिकायतों का प्राथमिकता से करें समाधान : जिलाधिकारी

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 22 जून 2020, देहरादून, (जि.सू.का.)। ‘‘जन शिकायतों का प्राथमिकता से करें समाधान’’, यह निर्देश जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गयी जन सुनवाई में सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को दिये।

जिलाधिकारी ने जनसुनवाई के दौरान उप जिलाधिकारी सदर को निर्देश दिये कि उनसे सम्बन्धित प्राप्त हुए भूमि विवाद व भूमि अतिक्रमण से लेकर पारिवारिक विवाद, आर्थिक सहायता, किसी नुकसान की भरपाई हेतु मुआवजा से सम्बन्धित आवेदनों पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए समाधान करें तथा कृत कार्यवाही से उनको भी अवगत करायें। उन्होंने अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग को पटेल रोड के पास पानी की निकासी में बाधक स्थान पर पानी निकास हेतु आवश्यकतानुसार कार्यवाही करने तथा प्रभागीय वनाधिकारी देहरादून को निर्देशित किया कि शिमला बाईपास में विद्युत लाइन में बाधक बने पेड़ की कटाई की जाय अथवा आवश्यकतानुसार लाॅपिंग करवाई जाय, जिससे विद्युत के तारों से किसी प्रकार की अनहोनी न हो।

जिलाधिकारी ने मिट्ठी बेड़ी प्रेमनगर निवासी की उनकी जमीन में तारबाड़ करने के सम्बन्ध में प्राप्त आवेदन पर उप जिलाधिकारी सदर को, जीवनगढ़ विकासनगर में भूमि कब्जों के सम्बन्ध में की गयी शिकायत पर क्षेत्राधिकारी विकासनगर को तथा कारगीग्रान्ट निवासी द्वारा फुटवियर की दुकान के लिए किये गये आवेदन के क्रम में अपर जिलाधिकारी प्रशासन को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये। इसी तरह से उन्होंने नवोदय विद्यालय नालापानी में नियुक्ति  के सम्बन्ध में किये गये आवेदन पर सम्बन्धित प्रधानाचार्य तथा प्राईमरी स्कूल से सम्बन्धित प्रकरण पर संज्ञान लेने और जरूरी कार्यवाही करने के मुख्य शिक्षाधिकारी को निर्देश दिये।

इस दौरान जन सुनवाई में कुल 25 पंजीकृत शिकायतकर्ताओं में से 19 आवेदन जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत हुए जिसमें से अधिकतर प्रकरण उप जिलाधिकारी सदर से सम्बन्धित तथा व्यक्तिगत व सार्वजनिक भूमि के विवाद से सम्बन्धित थे।
इस अवसर पर जनसुनवाई के दौरान अपर जिलाधिकारी वि/रा बीर सिंह बुदियाल उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!