Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
ताज़ा खबरेंदेश

जम्मू-कश्मीर : शोपियां में लश्कर के तीन आतंकी ढेर, एक एसपीओ शहीद, एक अन्य पुलिसकर्मी घायल

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 फरवरी 2021, शुक्रवार, श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के बादीगाम, शोपियां में वीरवार की देर रात गए शुरु हुई मुठभेड़ शुक्रवार की सुबह लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकियाें के मारे जाने के साथ ही समाप्त हो गई। फिलहाल, सुरक्षाबलाें ने मुठभेेड़ स्थल के आस-पास कुछ और आतंकियाें के छिपे होने की आशंका के आधार पर तलाशी अभियान चला रखा है। इस बीच, बडगाम जिलेे जानीगाम बीरवाह में जारी एक अन्य मुठभेड़ में जम्मू-कश्मीर पुलिस का एसपीओ शहीद जबकि एक अन्य पुलिसकर्मी जख्मी हाे गया है।

शोपियां बादीगाम में बीते दो सालों के दौरान सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच यह दूसरी मुठभेड़ है। इससे पूर्व पांच मई 2018 को बादीगाम में सुरक्षाबलों ने हिजबुल मुजाहिदीन के कुख्यात आतंकी सद्दाम पाडर समेत पांच आतंकियों को एक भीषण मुठभेड़ में मार गिराया था। इनमें एक आतंकी कश्मीर विश्वविद्यालय का असिस्टेंट प्राोफेसर डॉ रफी अहमद बट था। वह आतंकी संगठन में सक्रिय होने के एक दिन बाद ही मारा गया था।

शोपियां से मिली सूचनाओं में बताया गया है कि वीरवार की शाम को सूर्यासत के बाद पुलिस को अपने तंत्र से पता चला था कि बादीगाम में स्वचालित हथियारों से लैस आतंकियाें के एक दल को देखा गया है। पुलिस ने उसी समय सेना की 44 आरआर व सीआरपीएफ के जवानों के साथ मिलकर बादीगाम में तलाशी अभियान शुरु किया। रात 11.15 बजे के करीब जब सुरक्षाबल गांव में आगे बढ़ रहे थे तो एक मकान में छिपे आतंकियों ने अचानक उन पर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने खुद को बचाते हुए जवाबी फायर किया। इसके बाद वहां मुठभेड़ शुरु हो गई। जवानाें ने आतंकियों की गोली का जवाब देते हुए ही आस-पास के मकानों से करीब एक दर्जन लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। आतंकियों के भागने के सभी रास्ते बंद कर उनके ठिकाने को चारों तरफ से घेर लिया।

सुरक्षाबलों ने आतंकियाें की गोलियों की बौछार के बीच ही उनके ठिकाने के आसपास स्थित अन्य मकानाें में फंसे लाेगों को सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचाया। आतंकियाें को कई बार आत्मसमर्पण के लिए कहा गया, लेकिन वह रुक-रुक कर फायरिंग करते रहे। संबधित अधिकारियाें ने बताया कि आज सुबह चार बजे के करीब फायरिंग और तेज हो गई। सुबह सात बजे के करीब आतंकियां की तरफ से अंतिम गोली चली। इसकेे बाद सुरक्षाबलों ने जब मुठभेड़ स्थल की तलाशी ली तो उन्हें वहां गोलियों से छलनी तीन आतंकियों के शव मिले। इस दाैरान आतंकी ठिकाना भी पूरी तरह तबाह हो गया।

आइजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि बादीगाम शोपियां में लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकी मारे जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल से दो एसाल्ट राइफलें और एक पिस्ताैल मिला है। कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज भी मिले हैं। फिलहाल, तीनों आतंकियों की पहचान का पता लगाया जा रहा है।

इस बीच, श्रीनगर के साथ सटे जिला बडगाम के जानीगाम में आज तड़के सवा दो बजे के करीब सुरक्षाबलों आैर आतंकियों के बीच एक अन्य मुठभेड़ शुरु हुई। इसमें एसपीओ अल्ताफ अहमद शहीद व एक अन्य पुलिसकर्मी मंजूर अहमद जख्मी हो गए। घायल पुलिसकर्मी को उपचार के लिए सेना के 92 बेस अस्पताल में दाखिल कराया गया है। संबधित पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आतंकियों काे चारों तरफ से घेर लिया गया है। जल्द ही वे पकड़े जाएंगे या मारे जाएंगे। मुठभेड़ जारी है, अन्य विवरण प्रतीक्षारत हैं।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *