Breaking News :
>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश>>ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार>>नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत>>चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले>>बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला>>मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद>>‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>भीषण गर्मी से तप रहा दून, तापमान हुआ 40 के पार>>पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल>>उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी>>हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी>>‘कॉकटेल 2’ का नया सॉन्ग ‘माशूका’ हुआ रिलीज, शाहिद-कृति के डांस मूव्स ने जीता दिल>>11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा>>देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत>>उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, दून में 40 डिग्री के करीब पहुँचा तापमान>>पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक, आवास पर पहुँच कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि
देश

जम्मू-कश्मीर के नवाकदल इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़, इलाके में कॉलिंग और इंटरनेट सेवा बंद

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 मई 2020, मंगलवार। जम्मू-कश्मीर के नवाकदल इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हो रही है। इसके बाद इलाके में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। इस मुठभेड़ में कितने आंतकी मारे गए हैं, फिलहाल इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है।

जानकारी के अनुसार सोमवार आधी रात को जम्‍मू-कश्‍मीर पुलिस और सीआरपीएफ ने श्रीनगर के नवाकदल इलाके में कुछ मकानों को घेर कर तलाशी अभियान शुरू किया। इसी दौरान वहां छिपे आतंकवादियों ने उन पर फायरिंग कर दी।

श्रीनगर के नवाकदल इलाके में देर रात आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। यह मुठभेड़ उस समय शुरू हुई जब पुलिस और सीआरपीएफ ने उस इलाके में एक जॉइंट ऑपरेशन शुरू किया था। सघन बस्‍ती वाले वाले इस इलाके में लगभग आधी रात को शुरू हुए इस तलाशी अभियान में जब जम्‍मू-कश्‍मीर पुलिस और सीआरपीएफ ने कुछ घरों को घेर लिया तो उनपर गोलीबारी शुरू हो गई। इसी के बाद श्रीनगर शहर में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं।

इससे पहले 28 अप्रैल को शोपियां जिले के ज़ैनपोरा में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए थे। 17 मई को जम्मू-कश्मीर के डोडा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुए एनकाउंटर में एक जवान शहीद हो गया था। मुठभेड़ के दौरान एक आतंकवादी भी ढेर हुआ था।

इससे पहले 15 जनवरी को हिज्बुल कमांडर हारून अब्बास सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया था। इस महीने की शुरुआत में जिले में हिज्बुल के दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया था तथा उनके पास से कुछ हथियार एवं गोला बारुद भी बरामद किए गए थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!