Breaking News :
>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
ताज़ा खबरेंदेश

जम्मू-कश्मीर : अनंतनाग में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, एक आतंकवादी ढेर

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 दिसम्बर, 2021, शुक्रवार, अंतनाग। जिला अंतनाग के मोमन हाल अरवानी इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच जारी मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया गया है। मारे गए आतंकवादी की अभी पहचान नहीं हो पाई है। ये आतंकी किस संगठन से संबंधित था, इस बारे में भी पुलिस ने कोई जानकारी नहीं दी है। फिलहाल सुरक्षाबलों का अभियान जारी है। इलाके में अभी भी एक से दो आतंकियों के छिपे होने की आशंका है।

अनंतनाग पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ अपना शिकंजा कसते हुए सुरक्षाबलों ने आज सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर जिला अनंतनाग के मोमन हाल अरवानी इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया। आज सुबह जैसे ही सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर आतंकवादियों की तलाश शुरू की तभी इलाके में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। हालांकि जवाबी कार्रवाई से पहले सुरक्षाबलों ने छिपे हुए आतंकवादियों को आत्मसपर्मण करने के लिए कहा परंतु उन्होंने हथियार डालने से इंकार कर दिया।

सुरक्षाबलों ने भी आतंकवादियों की गोलीबारी का जवाब देना शुरू कर दिया। इस दौरान एक आतंकवादी को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों का अभियान अभी भी जारी है। अन्य विवरण प्रतीक्षारत है।

आपको जानकारी हो कि गत बुधवार को आतंकवादियों ने श्रीनगर में दो अलग-अलग हमलों में एएसआइ समेत दो लोगों की हत्या कर दी थी। पहला हमला दक्षिण कश्मीर के बिजबेहाड़ा इलाके में किया गया था। आतंकवादियों ने घात लगाकर असिस्टेंट पुलिस सब इंस्पेक्टर पर गोलियां बरसाई जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में एएसआई इलाज के दौरान बलिदान पा गए।

उसके आधे घंटे के भीतर आतंकवादियों ने दूसरा हमला एक आम नागरिक पर किया। श्रीनगर के डाउन-टाउन इलाके में आतंकवादियों ने घर के बाहर खड़े एक व्यक्ति राउफ को मौत के घात उतार दिया। इन दोनों वारदातों की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा के हिट स्क्वाड कहे जाने वाले आतंकी संगठन द रजिस्टेंस फ्रंट टीआरएफ ने ली।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!