Breaking News :
>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की>>अमित शाह बोले- यूपी में कट्टा उद्योग की जगह बना डिफेंस कॉरिडोर, वाहन चोरी की जगह हो रहा वाहन निर्माण>>रांसी स्टेडियम में गूंजा युवा जोश, सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का उत्साहपूर्ण शुभारंभ>>मछली पालन से स्वरोजगार की मिसाल पेश कर रहे पाबौ के राजेंद्र चमोली>>जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भारत स्काउट गाइड की राज्य पुरस्कार जांच परीक्षा का शुभारंभ
देशराजनैतिक-गतिविधियाँ

जम्मू-कश्मीर : कांग्रेस ने जारी किया मेनिफेस्टो, जानिए संकल्प पत्र में क्या है खास

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 17 सितम्बर 2024, जम्मू। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी किया। इस घोषणापत्र का नाम ‘अब बदलेगा हालात’ रखा गया है। कांग्रेस ने इसमें कश्मीरी पंडितों की पुनर्वास योजना से लेकर महिला सम्मान, युवाओं के रोजगार, और स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता दी है।

कांग्रेस ने मेनिफेस्टो पढ़ते हुए पवन खेड़ा ने कहा, “पिछले 10 सालों से कश्मीर के हालात ऐसे हैं कि यहां का दिल घायल हो चुका है। अब वक्त आ गया है कि इन जख्मों पर मरहम लगाया जाए।”

कांग्रेस की गारंटी और घोषणायें :
स्टेटहुड का हक : कांग्रेस ने वादा किया है कि अगर वह सत्ता में आती है, तो सबसे पहले जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा फिर से दिलाया जाएगा।
कश्मीरी पंडितों का पुनर्वास : पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की योजना के तहत कश्मीरी पंडितों का पुनर्वास किया जाएगा।
पिछड़े वर्गों को हक : ओबीसी को संविधान के तहत पूर्ण अधिकार दिए जायेंगे।
महिला सम्मान : परिवार की मुखिया महिला को हर महीने ₹3000 दिए जाएंगे और स्वयं सहायता समूहों के लिए ₹5 लाख तक का ब्याज मुक्त ऋण दिया जाएगा।
रोजगार : कांग्रेस एक लाख खाली नौकरियों को भरने का वादा करती है।
स्वास्थ्य सेवायें : प्रत्येक परिवार को ₹ 25 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा मिलेगा। हर तहसील में मोबाइल क्लीनिक और हर जिले में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल खोले जाएंगे।
राशन : प्रत्येक परिवार को हर महीने 11 किलो राशन मिलेगा।
कश्मीर के जख्मों पर मरहम लगाने का समय

पवन खेड़ा ने कहा, “यह घोषणापत्र सिर्फ कागज का पुलिंदा नहीं है, बल्कि यह हमारी गारंटी है। अब समय आ गया है कि कश्मीर के लोगों की आवाज़ सुनी जाए और उनके अधिकारों को पूरा किया जाए।”

कांग्रेस का यह मेनिफेस्टो आने वाले विधानसभा चुनावों में पार्टी की प्रमुख नीतियों और दृष्टिकोण को प्रस्तुत करता है, जिसमें जनता के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं का वादा किया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!