Breaking News :
>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक
ताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

जम्मू कश्मीर प्रशासन ने प्रदेश के लोगों को वायरस फैलने से रोकने के लिए हर नागरिक को मास्क पहनना सुनिश्चित किया

आकाश ज्ञान वाटिका। ३ मार्च, २०२०, शुक्रवार। जम्मू कश्मीर प्रशासन ने कोरोना वायरस के खिलाफ निर्णायक जंग छेड़ दी है। प्रदेश के लोगों को संक्रमण से बचाने व वायरस को फैलने से रोकने के लिए प्रशासन अब हर नागरिक के लिए मास्क पहनना सुनिश्चित बनाएगा। वीरवार रात राजभवन में एक उच्चस्तरीय बैठक में उप राज्यपाल जीसी मुर्मू ने अधिकारियों को प्रत्येक नागरिक के लिए लिए मास्क की उपलब्धत को सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए। इसके साथ प्रत्येक अस्पतालों और आम लोगों की ज्यादा आवाजाही वाले सभी कार्यालयों में डिसइंफेक्शन टनल (विषाणुनाशक सुरंग) स्थापित के आदेश भी दिए। मुर्मू ने पूरे देश के लिए संकट का कारण बने दिल्ली से लौटे तब्लीगी जमात से जुड़े सभी लोगों को जल्द तलाश कर उनसे जुड़े शत प्रतिशत लोगों की स्क्रीनिंग और क्वारंटाइन प्रकिया को सुनिश्चित बनाने के निर्देश भी दिए।

जानकारी के अनुसार, जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस के संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों से उत्पन्न हालात और इस महामारी के खिलाफ अपनाए जा रही रणनीति का जायजा लेने के लिए उपराज्यपाल मुर्मु ने एक बैठक बुलाई। रात पौने ग्यारह बजे तक चली बैठक में मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रह्मण्यम, वित्तायुक्त वित्त विभाग अरुण कुमार मेहता, वित्तायुक्त स्वास्थ्य विभाग अटल डुल्लू व अन्य प्रशासकीय सचिवों ने भाग लिया।

बैठक में मुर्मू ने लोगों में जागरुकता पैदा करने के लिए एक नियमित अभियान चलाने का निर्देश देते कहा कि संक्रमण की श्रृंखला को तोड़ने के लिए यह जरुरी है। इसके लिए मजहबी व सामाजिक नेताओं के साथ पंचायत व शहरी निकायों के प्रतिनिधियों की सेवाएं लें।

उन्होंने कहा कि लोगों को अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता के विकास के लिए आयुर्वेदिक औषधियों के इस्तेमाल के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।उन्होंने सीडी अस्पताल में स्थापित की गई डिसइंफेक्शन टनल का जिक्र करते हुए आवास एवं शहरी विकास विभाग को पूरे प्रदेश में सभी अस्पतालों में प्राथमिकता के आधार पर इन्हें स्थापित करने के लिए कहा। उपराज्यपाल ने कहा कि इन्हें सभी महत्वपूर्ण कार्यालयों व सार्वजनिक स्थलों पर स्थापित किया जाए।

कृषि से जुड़े कारखानों में काम की अनुमति देने के निर्देश :

लॉकडाउन के कारण कृषि एवं बागवानी क्षेत्र की दिक्कतों का संज्ञान लेते हुए उपराज्यपाल जीसी मुर्मू ने बीज, फर्टिलाइजर, जानवरों के चारे के उत्पादन से जुड़े सभी कारखानों में कामकाज की अनुमति देने का निर्देश दिया। उन्होंने कह कि संबंधित अधिकारी पूरे प्रदेश में आवश्यक सामग्री विशेषकर जल्द नष्ट होने वाली वस्तुओं की आपूर्ति को सुचारू बनाएं।

उन्होंने लाभार्थियों में राहत पैकेज के वितरण के संदर्भ में सभी बैंकों को संबधित लोगों के खातों में बिना रुकावट राहत राशि के स्थानांतरण के निर्देश जारी करने को कहा। उन्होंने सभी एटीएम में नकदी की उपलब्धता को बनाए रखने के लिए उचित कदम उठाने को भी कहा।

कोविड-19 से निपटने में जुटे लोगों का डाटा बेस बनेगा :

उपराज्यपाल ने राहत कार्यो में जुटे सभी वालंटियरों का एक डाटा बेस तैयार करने पर जोर दिया, ताकि कोविड-19 से निपटने की प्रक्रिया में इन्हें शामिल करने से पहले इनकी ट्रेनिंग को सुनिश्चित बनाया जा सके। उन्होंने सभी वृद्धाश्रमों, बाल सुधार गृहों और बाल आश्रमों की मैपिंग करते हुए उनमें पर्याप्त मदद पहुंचाने के साथ उनमें रहने वालों की नियमित स्वास्थ्य जांच को यकीनी बनाने को कहा। उन्होंने लॉकडाउन से प्रभावित बाहरी राज्यों के श्रमिकों के कैंपों में नियमित जांच के लिए डाक्टरों का दल भेजने और श्रम विभाग को इन श्रमिकों का डाटाबेस तैयार करने को कहा, ताकि लॉकडाउन के बाद इन सभी को उनके घरों में भेजन की व्यवस्था की जा सके।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!