Breaking News :
>>श्री सनातन धर्म मंदिर, नेहरू कॉलोनी, देहरादून में दो दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन>>पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण जारी, स्टॉक, माप एवं गुणवत्ता मानकों की हुई जांच>>फल मंडियों में कटौती से परेशान मोरी के किसान, कृषि मंत्री गणेश जोशी से लगाई गुहार>>कपकोट के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में डीएम अपूर्वा पाण्डे का स्थलीय निरीक्षण, सड़क की गुणवत्ता पर जताई नाराजगी>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन का कड़ा रुख>>नीति निर्माण में शोध, नवाचार और प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाए- मुख्यमंत्री>>नौले-धारों और नदियों के पुनर्जीवन को लेकर डीएम ने दिए प्रभावी कार्ययोजना के निर्देश>>नैनीताल में खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, 07 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे>>ग्रामीण उत्पादों और पहाड़ी शिल्प को मिला बड़ा मंच, हल्द्वानी में ‘ग्रामीण भारत महोत्सव’ का शुभारंभ>>वड्यूड़ा गांव पहुंचीं मंत्री रेखा आर्या, पीड़ित परिवारजनों से की मुलाक़ात, दिया हर संभव मदद का भरोसा>>छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर, पात्र छात्र-छात्राओं को समय से आवेदन कराने के निर्देश>>नैनीताल में निजी स्कूलों की मनमानी पर शिक्षा विभाग का शिकंजा, अभिभावकों को लौटाए गए 39 लाख रुपये से अधिक>>सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रशासन की सख्ती जारी, टर्नर रोड वार्ड में 38 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण>>देहरादून में वृद्धावस्था पेंशन से वंचित बुजुर्गों के लिए चलेगा विशेष अभियान, 30 सितंबर तक होंगे आवेदन>>नवनियुक्त कार्मिक जनसेवा की भावना से अपने दायित्वों का करें निर्वहन- मुख्यमंत्री>>डायबिटीज में सिर्फ दवा नहीं, डाइट भी जरूरी, इन चीजों का रखें खास ध्यान>>डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, जन्मसिद्ध नागरिकता को सीमित करने के आदेश पर कोर्ट ने लगाई रोक>>कुणाल खेमू की ‘वाइब’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, 18 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म>>भारत करेगा पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, मुंबई-वडोदरा में होंगे मुकाबले>>देहरादून में नशे के खिलाफ प्रशासन का शिकंजा, 208 केस दर्ज और 237 आरोपी जेल भेजे गए
ताज़ा खबरेंदेश

घाटी में घुसपैठ की आतंकियों की साजिश नाकाम : सेना के जवानों ने 3 आतंकियों को किया ढेर, 2 जवान घायल

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 नवम्बर 2020, गुरुवार। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक बार फिर हाईवे के रास्ते आतंकियों की घाटी में घुसपैठ की साजिश को नाकाम कर दिया। सांबा सेक्टर से पाकिस्तान से घुसपैठ कर ट्रक में छिपकर घाटी जाने का प्रयास कर रहे जैश-ए-मोहम्मद के चार आतंकवादियों को सुरक्षाबलों ने बन टोल प्लाजा के नजदीक मार गिराया है। जिस ट्रक में छिपकर ये आतंकी श्रीनगर की ओर जा रहे थे, सुरक्षाबलों ने पूरे ट्रक को ही बम से उड़ा दिया। फिलहाल नगरोटा हाईवे पर वाहनों की आवाजाही को बंद कर दिया गया है और जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। बन टोल प्लाजा के आसपास के इलाकों में सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ है।

डीजीपी दिलबाग सिंह ने चारों आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि पाकिस्तान से आए इन आतंकियों ने सांबा सेक्टर से भारतीय सीमा में प्रवेश किया। बन टोल प्लाजा पर जब ट्रक को चैकिंग के लिए रोका गया तो इन आतंकवादियों ने वहां तैनात जवानों पर ग्रेनेड हमला किया जिसमें एसओजी के दो जवान घायल हो गए।दोनों जवानों को उपचार के लिए जीएमसी भर्ती कराया गया है। उसकी हालत बेहतर बताई जा रही है। घायलों की पहचान कांस्टेबल कुलदीप राज पुत्र सुभाष चंद्र निवासी अखनूर और मोहम्मद इशाक मलिक निवासी नील कासिम बनिहाल के रूप में हुई है।उन्हें ग्रेनेड से निकले छर्रे लगे हैं।

आज सुबह पांच बजे के करीब बन टोला प्लाजा पर सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच यह मुठभेड़ शुरू हुई। घाटी जाने वाले वाहनों की जांच के लिए बन टोल प्लाजा से पहले पुलिस ने एक नाका स्थापित किया है। बताया जा रहा है कि सोपोर जा रहे एक ट्रक को पुलिस ने जांच के लिए जब नाके पर रोका तो ट्रक के पीछे छिपे आतंकियों ने घबराहट में सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड हमला कर दिया। ग्रेनेड फटने से दो जवान घायल हो गए। नाके पर तैनात सुरक्षाबलों ने इसी दौरान अपनी पोजीशन ले ली और आतंकियों पर गोलीबारी शुरू कर दी।

इस बीच पुलिस की एसओजी टीम, सेना और सीआरपीएफ का संयुक्त दल भी मौके पर पहुंच गया। लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हाईवे पर वाहनों की आवाजाही को बंद कर दिया गया। टोल प्लाजा पर तैनात कर्मियों व जाम में फंसे वाहनों में बैठे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। मुठभेड़ के पहले डेढ़ घंटे के भीतर ही सुरक्षाबलों ने ट्रक में छीपे तीन आतंकियों को मार गिराया था। एक आतंकी ट्रक में अभी भी मौजूद था जो रूक-रूककर सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर रहा था। सुरक्षाबलों ने उसे आत्मसमर्पण करने के लिए कहा परंतु वह नहीं माना। इसके बाद सुरक्षाबलों ने विस्फोटक का इस्तेमाल करते हुए पूरे ट्रक को ही उड़ा दिया। इस दौरान चौथा आतंकी भी मारा गया।

सुरक्षाबलों का कहना है कि जिस समय यह मुठभेड़ शुरू हुई उस दौरान काफी अंधेरा था। इस बीच कोई ट्रक से निकल जंगल में छिप न गया हो, इसकी पुष्टि करने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ है। बन टोल प्लाजा पर इस साल में यह दूसरा आतंकी हमला है। इससे पहले गत 31 जनवरी 2020 को भी इसी तरह पाकिस्तान से घुसपैठ कर आए तीन आतंकवादियों ने ट्रक में छिपकर घाटी जाने का प्रयास किया था, जिसे सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया था। बन टोल प्लाजा के नजदीक इसी नाके पर सुरक्षाबलों ने ट्रक में छिपकर घाटी जा रहे तीनों आतंकवादियों को ढेर कर दिया था।

वही डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि मारे गए चारों आतंकियों की पहचान की जा रही है। इन आतंकवादियों ने हाल ही में भारतीय सीमा में प्रवेश किया था। ये आतंकी सांबा सेक्टर से इस ओर आए हैं। ये चारों ट्रक में छिपकर घाटी जाने की फिराक में थे, जिसे हमारे जवानों ने विफल

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!