Breaking News :
>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>वर्ल्ड स्किल्स में रजत पदक जीत पार्थ वोहरा ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कैबिनेट मंत्री महाराज के कहने कर जल शक्ति मंत्री ने जाँच दल को किया जोशीमठ रवाना

जोशीमठ में हो रहे भू-धसाव से अनेक घरों व भवनों में दरारें आने से प्रभावित लोगों को अन्य स्थानों पर शिफ्ट किया जा रहा है : महाराज

आकाश ज्ञान वाटिका, 07 जनवरी, 2023, शनिवार, देहरादून/दिल्ली। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने जोशीमठ शहर में मकानों और होटलों में आ रही दरारों व भू-धसाव को लेकर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से बातचीत कर मौके पर एक जाँच दल भेजने का उनसे अनुरोध किया जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर तुरंत जोशीमठ के लिए जाँच दल को रवाना कर दिया है।

प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने जोशीमठ शहर में मकानों और होटलों में आ रही दरारों व भू-धसाव की चिन्ताजनक स्थिति को लेकर शनिवार को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से बातचीत कर मौके पर एक जाँच दल भेजने का उनसे अनुरोध किया जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर तुरंत जोशीमठ के लिए जाँच दल को रवाना भी कर दिया है। इसके लिए महाराज ने केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया है।

बातचीत के दौरान केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जानना चाहा कि आखिर इसका कारण क्या हो सकता है। कैबिनेट मंत्री महाराज ने उन्हें बताया कि इसका कारण तपोवन टनल के साथ साथ जोशीमठ शहर का ग्लेशियर से बहाकर लाई गई लूज मिट्टी और बोल्डर के ढेर पर होने के कारण भी हो सकता है। लेकिन भू-धसाव का वास्तविक कारण क्या है यह तो जाँच के बाद ही पता चलेगा।

मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि जोशीमठ में हो रहे भू-धसाव से अनेक घरों व भवनों में दरारें आने से प्रभावित लोगों को अन्य स्थानों पर शिफ्ट किया जा रहा है। सरकार प्रभावितों की सुरक्षा के साथ-साथ उनके रहने के पुख्ता इंतजाम कर रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!