Breaking News :
>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट>>प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक>>नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश>>पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण>>प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी>>राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम>>उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज>>रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई
राष्ट्रीय

13 घंटे तक धधकता रहा जयपुर का सेठी कॉम्प्लेक्स, भवन मालिक के खिलाफ FIR

संकरी गलियों और कथित अव्यवस्थित अग्निशमन इंतजामों के बीच दमकल टीम को आग बुझाने में करनी पड़ी कड़ी मशक्कत; कई दुकानें और गोदाम प्रभावित

जयपुर। जयपुर की बड़ी चौपड़ स्थित मिनहारी जी के कटले के सेठी कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग के मामले में पुलिस ने भवन मालिक आनंद सेठी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस की ओर से दर्ज रिपोर्ट में भवन में कथित अवैध निर्माण, अग्निशमन उपकरणों के चालू हालत में नहीं होने, फायर एनओसी की व्यवस्था नहीं होने और आने-जाने के रास्तों के संकरे व अवरुद्ध होने जैसे आरोप लगाए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक कॉम्प्लेक्स की दूसरी मंजिल पर लगी आग करीब 13 घंटे तक धधकती रही। आग तेजी से फैलने के कारण कई दुकानों और गोदामों में रखा सामान इसकी चपेट में आ गया। आग पर नियंत्रण पाने के लिए दमकलकर्मियों को लंबे समय तक अभियान चलाना पड़ा।

रिपोर्ट के अनुसार, कॉम्प्लेक्स तक दमकल वाहनों को पहुंचाने में भी काफी परेशानी हुई। संकरे और अवरुद्ध रास्तों के कारण फायर ब्रिगेड को मौके तक पहुंचने में दिक्कत आई, जिसके चलते आग बुझाने के लिए अस्थायी व्यवस्था का सहारा लेना पड़ा।

आग से प्रभावित प्रतिष्ठानों में सतनाम मदान ट्रेडर्स, जितेंद्र/कमल, कमल अग्रवाल, शैलेंद्र अग्रवाल, राजेश, हसन, रमेश/राजेश, राकेश गुप्ता की विमल होजरी एजेंसी, छोटूमाई पुरुषोत्तम, अशोक कुमार शर्मा और विकास शर्मा समेत कई दुकानें शामिल हैं। 201-ए से 206-ए तक स्थित कुछ अन्य दुकानें भी प्रभावित हुई हैं। विमल होजरी एजेंसी में करीब 65 से 70 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान बताया गया है, जबकि बाकी दुकानों में हुए नुकसान का आकलन जारी है।

मामले में उप निरीक्षक नरेंद्र की रिपोर्ट पर एफआईआर दर्ज की गई है। जांच की जिम्मेदारी थानाधिकारी राकेश खालिया को दी गई है। पुलिस अब भवन के निर्माण, फायर सेफ्टी उपकरणों, फायर एनओसी और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं से जुड़े पहलुओं की जांच करेगी।

Loading

error: Content is protected !!