Breaking News :
>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश
ताज़ा खबरेंधार्मिक

जैन धर्म के गौरवशाली महापुरुष मर्यादा पुरुषोत्तम राम चंद्रजी के तत्वज्ञान की बरसात की रंगारंग आध्यात्मिक संध्या का आयोजन

आकाश ज्ञान वाटिका, देहरादून। २४ नवंबर, २०१९ (रविवार)। भारतीय जैन मिलन महिला एकता की अध्यक्षा श्रीमती वीना जैन के निर्देशन में जैन धर्म के गौरवशाली महापुरुष मर्यादा पुरुषोत्तम राम चंद्र जी के तत्वज्ञान की बरसात की रंगारंग आध्यात्मिक संध्या का आयोजन जैन धर्मशाला देहरादून में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुरेश चंद जैन, पदम श्री डॉक्टर आरके जैन, 20 सूत्रीय कार्यक्रम के उपाध्यक्ष श्री नरेश बंसल, मानवाधिकार एवं सामाजिक संगठन के चेयरमैन श्री सचिन जैन, राष्ट्रीय महामंत्री श्री नरेश चंद जैन, श्री नरेंद्र कुमार जैन आदि उपस्थित रहे ।कार्यक्रम का संचालन भारतीय जैन मिलन की केंद्रीय महिला संयोजिका श्रीमती मधु जैन एवम वंदना जैन ने किया।
इस अवसर पर आए हुए सभी मुख्य अतिथियों द्वारा श्रीमती बीना जैन द्वारा रचित मंगल गीतांजलि एवं आध्यात्मिक श्री श्री रामचंद्र जी पर आधारित राम कथा का विमोचन किया गया।

“आज के समय में जो धार्मिक अंकुर बच्चों से लेकर बड़ों तक प्रफुल्लित हो रहे हैं उन सब का श्रेय कहीं ना कहीं श्रीमती वीना जैन को जाता है, जो निरंतर वीतराग विज्ञान पाठशाला के माध्यम से धार्मिक ज्ञान दिया जाता है। इसी कारण सभी में धर्म प्रभावना का प्रचार प्रसार होता रहता है और यह बहुत जरूरी है। इससे अपने व्यस्ततम समय में कुछ समय धार्मिक प्रक्रियाओं को भी मिल जाता है।” …….. डॉक्टर आर के जैन

इस अवसर पर भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष समारोह गौरव ऋतुराज श्री सुरेश चंद जैन जी ने श्रीमती वीना को बधाई देते हुए कहा कि आप समाज में यह सर्वोपरि कार्य कर रही हैं, जिससे बच्चे निरंतर धर्म प्रक्रियाओं से जुड़े रहते हैं एवं हर उम्र की महिला इसमें सहभागिता करती हैं। आपका प्रयास सराहनीय है। इस अवसर पर 20 सूत्रीय कार्यक्रम के उपाध्यक्ष श्री नरेश बंसल ने अपने विचार रखते हुए कहा कि कार्यक्रम इतना सुंदर था, ऐसा लग रहा था कि पूरे मंजे हुए कलाकार आए हुए हैं।
इस अवसर पर सभी ने श्रीराम पर आधारित आध्यात्मिक रामकथा, उनके जीवन परिचय और श्री राम चन्द्र जी के पश्चाताप नृत्य नाटिका के द्वारा आनंद लिया। सब इतने भावुक हो गए कि आंखों से पानी आ गया। इस अवसर पर श्री सुकेश जैन, सी एस जैन, संदीप जैन, सुकुमार जैन, पूर्णिमा जैन, सारिका जैन, प्रीति जैन, मनीषा जैन, नीतू जैन, शिखा जैन, भावना जैन, कुम कुम जैन, अर्चना जैन, चिराग जैन, दिनेश जैन, चारु जैन, सिया जैन, वीतराग विज्ञान पाठशाला के बच्चे आदि उपस्तिथ रहे ।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!