Breaking News :
>>टिहरी में पर्यटन के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के विकास को दी जा रही प्राथमिकता : मुख्यमंत्री>>बाथरूम में करंट लगने से अवर अभियंता अनिल कुमार की मौत, गीजर से करंट लीक होने की आशंका>>समृद्ध किसान, सशक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत हल्द्वानी पहुँचा कृषक रथ>>अतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर मुख्यमंत्री ने 149 मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन प्रदान कर किया सम्मानित>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 147 भवन स्वामियों पर 14.70 लाख रुपये का जुर्माना>>बेटियों की प्रतिभा को सम्मान देना और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में सरकार कर रही लगातार कार्य-रेखा आर्या>>देहरादून में जिला योजना समिति चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 12 अक्टूबर से, मतदान व मतगणना 16 अक्टूबर को>>मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ पुस्तक का किया विमोचन>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

सोशल मीडिया में अक्सर सुर्खी बटोरने वाले ‘हरदा’ का कौन सा वह कमेंट है जो चर्चा का विषय बन गया, जानने के लिए पढ़ें

[highlight]नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल के बहाने मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर हरदा ने की अपनी लॉचिंग, “ये प्रोग्राम हरदा का था, जय हरदा जय राठी” [/highlight]

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 जुलाई 2021, बुधवार, देहरादून। कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की ताजपोशी के कार्यक्रम में जिस तरह हरीश रावत गुट सक्रीय भूमिका में नज़र आया, उससे ये बात साफ जाहिर होती दिखाई दी कि यह उत्तराखंड कांग्रेस में गोदियाल के श्री गणेश के बजाय पूर्व सीएम हरीश रावत की 2022 विधानसभा चुनाव के लिए लॉन्चिंग की जा रही है।

इसकी बयानगी पुरे कार्यक्रम में दिखाई दी की ‘प्रदेश का मुख्यमंत्री कैसा हो, हरीश रावत जैसा हो’ के नारे लगते हुए नज़र आये, मगर सभी नेता 2022 के लिए एकजुटता दिखाने में जुटे रहे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद सभी वरिष्ठ नेताओ ने सोशल मीडिया में गणेश गोदियाल को अध्यक्ष बनाने की बधाई दी, तो अक्सर सोशल मीडिया में सुर्खी बटोरने वाले हरदा का एक कमेंट चर्चा का विषय बन गया।

वैसे तो हरदा की हर पोस्ट मीडिया की सुर्खी बनती है, लेकिन ये पहली बार हुए जब हरदा ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और नवनियुक्त नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह की पोस्ट पर कमेंट किया हो वह भी अपने ऑफिसियल फेसबुक अकाउंट से जिसमे लिखा, “ये प्रोग्राम हरदा का था, जय हरदा जय राठी”। इस कमेंट से एक बात साफ है की जो बात लोग कार्य्रकम में आपस में कहते हुए नज़र आये उस पर हरदा के कमेंट ने मोहर लगाने का कार्य किया।

आपको बता दें की हरदा ने नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह की जिस पोस्ट पर कमेंट किया उसमें प्रीतम सिंह की तरफ से गणेश गोदियाल को पदभार संभालने पर बधाई दी गई है और कार्यकर्ताओं का आभार जताया था। मगर हरदा ने जिस बात को कमेंट में लिखा वह पूर्व सीएम हरीश रावत खुद नहीं कर सकते। मगर जो हरदा का सोशल मीडिया देखते हैं, उनसे यदि गलती हुई है तो उंगली हरदा पर ही उठेगी की क्या बगैर अप्रूवल के कोई भी पोस्ट या कमेंट किया जा सकता है ?

[box type=”shadow” ][/box]

साभार : अवधेश नौटियाल, वरिष्ठ पत्रकार

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!