Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
मनोरंजन

माँ की याद में इमोशनल हुई जाह्नवी कपूर, लिखा – ‘हर दिन आपको मिस करती हूँ’

आकाश ज्ञान वाटिका। २४ फ़रवरी, २०२०, सोमवार। 24 फरवरी को आज से दो साल पहले यानी 2018 में फिल्म इंडस्ट्री से एक ऐसी खबर आई जिसे सुनकर सब शॉक्ड रह गए। खबर थी कि श्री देवी का निधन हो गया है, उन्होंने हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। एक्ट्रेस की मौत की खबर जैसे ही लोगों के सामने आई हर कोई हैरान रह गया, लोग ये मानने को ही राज़ी नहीं थे कि श्रीदेवी इस दुनिया से जा चुकी हैं।

श्री देवी के निधन को दो साल हो चुके हैं, लेकिन लोग आज भी उन्हें नहीं भूल पाए हैं। किसी ना किसी मौके वो फैंस को याद आ ही जाती हैं। जब फैंस के ज़हन से श्री देवी आजतक नहीं निकल पाई हैं तो सोचिए उनके परिवार को वो कितनी याद आती होंगी।

उनकी डेथ एनिवर्सरी पर उनकी लाडली बेटी जाह्नवी कपूर ने एक पोस्ट के जरिए ये ज़ाहिर किया है कि वो मां को कितना मिस करती हैं। जाह्नवी ने अपने इंस्टाग्राम पर मां के साथ एक मोनोग्राम फोटो शेयर की है जिसमें वो श्रीदेवी को गले लगाकर लेटी हुई हैं। ये फोटो जाह्नवी के बचपन के दिनों की फोटो है। फोटो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा है, ‘मैं आपको हर दिन मिस करती हूं’।

जाह्नवी की फोटो पर करण जौहर, महीप कपूर, संजय कपूर, केंद्रीय मंत्री स्मृ‍ति ईरानी ने भी कमेंट कर श्रीदेवी को याद किया है।

जाह्नवी कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस हाल ही में नेटफ्लिक्स की वेबसीरीज ‘घोस्ट स्टोरीज’ में नजर आई थीं और अब एक के बाद एक कई फिल्मों दिखने वाली हैं। जाह्नवी जल्द ही गुंजन सक्सेना के जीवन पर आधारित फिल्म ‘गुंजन सक्सेना द कारगिल गर्ल’, ‘रुही-अफ़्जा’ और ‘दोस्ताना-2’ में नजर आने वाली हैं।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *