Breaking News :
>>प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या>>प्रधानमंत्री मोदी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या>>उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले>>देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान>>जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति>>धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव>>क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता>>मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद>>गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं>>महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई>>महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन>>दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण>>जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु>>पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ>>सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंसामाजिक गतिविधियाँस्वास्थ

जगदंबा ट्रॉमा सेंटर के चेयरमैन एवं वरिष्ठ भाजपा नेता व समाजसेवी रविन्द्र गुर्जर का भव्य स्वागत

आकाश ज्ञान वाटिका, देहरादून। १९ नवम्बर, २०१९ मंगलवार। कल सोमवार १८ नवम्बर को हरिद्वार बाईपास के एक निजी होटल में उत्तराखंड वेब मीडिया एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव आलोक शर्मा ने अपनी जीत के बाद एक अभिनन्दन/धन्यवाद पार्टी/कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में आलोक शर्मा ने अपने सहयोगियों के साथ मुख्य अतिथि जगदंबा हॉस्पिटल एवं ट्रॉमा सेंटर के चेयरमैन व वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी रविन्द्र गुर्जर का भव्य स्वागत किया । स्वागत समारोह में 70 के करीब प्रिंट व वेब मीडिया के पत्रकारों ने समाजसेवी रविंद्र गुर्जर को शॉल भेंट की। समारोह में आए हुए कुछ पत्रकारों ने फूल माला पहनाकर मुख्य अतिथि गुर्जर का सम्मान व अभिनंदन किया।


विदित रहे कि जगदंबा हॉस्पिटल एवं ट्रॉमा सेंटर के चेयरमैन व वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी के तौर पर रविन्द्र गुर्जर समाज में अहम भूमिका निभाते आ रहे हैं। रविंद्र गुर्जर ने समाज में खासकर गरीब, निर्धन व निर्बल लोगों के लिए लोगों को चिकित्सा का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से जगदंबा हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर की स्थापना की । रविंद्र गुर्जर उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में 300 व उत्तराखंड के देहरादून में 100 बिस्तरों वाला हॉस्पिटल संचालित कर रहे हैं ।
यह भी विदित रहे कि उन्होंने मेरठ में बूचड़खानों को बंद करवाने में भी अपनी अहम भूमिका निभाई। इस मुहिम के लिए उन्होंने अपने भाजपा संगठन से भी मुखर हो गए, लेकिन उनकी दृढ़संकल्प ने इस मुहिम में जीत दिलाई और उन्होंने बरसों से चलते आ रहे बूचड़खाों को बंद कराकर ही दम लिया।
स्वागत कार्यक्रम के अवसर पर आए हुए मुख्य अतिथि रविंद्र ने खुद को पत्रकारों के बीच पाकर गर्व महसूस किया और मीडिया से साक्षात्कार में रविंद्र गुर्जर ने अपने अभिवादन के बाद, पत्रकार व उनके परिवारों को आयुष्मान कार्ड से अपने जगदंबा हॉस्पिटल में निःशुल्क संपूर्ण इलाज की घोषणा की। साथ ही उन्होंने देहरादून एवं सम्पूर्ण समाज के लिए बहुत ही स्वागत योग्य यह घोषणा की कि यदि पत्रकार साथी की नजर में देहरादून में कभी कोई भी गरीब व निर्बल मरीज दिखाई दे,जो अपने इलाज कराने में सक्षम नहीं है तो उसे जगदंबा हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर में भेजें जहाँ उन मरीजों का इलाज जगदंबा हॉस्पिटल अपने खर्चे से निशुल्क करेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!