Breaking News :
>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक
ताज़ा खबरेंमनोरंजन

कोरोना महामारी ने बिगाड़ा पूरा प्लान : फ्लाइट कैंसिल होने की वजह से एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडीस का क्रिसमस सेलिब्रेशन प्लान बिगड़ा

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 दिसम्बर 2020, शुक्रवार। बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडीस के लिए ये क्रिसमस काफी व्यस्त होने वाला है। जैकलीन इस वक्त अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भूत पुलिस’ और ‘सर्कस’ के लिए बैक-टू-बैक शूटिंग कर रही हैं। जबकि हर साल जैकलीन अपने परिवार के लोगों और दोस्तों के साथ क्रिसमस को मौके पर घूमने जाती थीं। लेकिन इस साल जब से वो मुंबई में शूटिंग के लिए आई हैं तब से वो बहुत व्यस्त हैं। जैकलीन ने ईटाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि इस क्रिसमस पर उन्होंने अपने मम्मी-पापा को मुंबई बुलाया था, लेकिन इस महामारी ने उनका पूरा खेल बिगाड़ दिया।

वहीं जैकलीन ने अपने पिछले साल के क्रिसमस को याद करते हुए बताया कि लास्ट क्रिसमस हमने फ्रांस में मनाया था, और उस साल से पहले हम बाली में थे। इस साल मेरे मम्मी-पापा मीडिल-ईस्ट से मुंबई आने वाले थे, जिसको लेकर मैं काफी उत्सुक भी थी और उनके लिए एक विशेष पकवान भी बनाने वाली थी। लेकिन इस महामारी के चलते अचानक अगली सूचना तक सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं और सभी योजनाएं सपने में बदल गईं’। जैकलीन ने क्रिसमस पर अपने बचपन की यादों को ताज करते हुए बताया कि, ‘मेरी मां अद्भुत सेब दालचीनी और जिंजरब्रेड कुकीज़ बनाती थी और हम लोगों रसोई में खूब मस्ती करते थे। उन्होंने बताया कि हमारे पास एक खुला घर था। जिसमें सभी लोग लंच और डिनर में शामिल होते थे, और फिर हम एक साथ टीवी देखते थे’। जैकलीन कहती हैं, ‘इस साल, क्रिसमस की थीम गुलाबी है। मैंने घर को थीम के अनुसार सजाया है। हालांकि, मुझे अपनी बिल्लियों से सजावट को बचाने में काफी मुश्किल हो रही है। क्रिसमस की सजावट के लिए मेरी बिल्लियां राक्षस में बदल गई हैं। कुछ मोगरा और गेंदें के फूलों को दीवारों पर लटका दिया है, और बिल्लियों ने उनको नष्ट कर दिया है। मुझे यह भी पता नहीं है कि वो वहां पहुंचती कैसे हैं। और यह सब रात में होता है। इसलिए जब में सुबह उठती हूं तो महसूस होता है कि मेरा घर अभी-अभी तहस-नहस हो गया है, और तब मुझे एहसास हुआ कि ये छोटे राक्षस थे’।

विदित रहे कि जैकलीन नें साल 2006 में मिस यूनिवर्स श्रीलंका खिताब अपने किया। जैकलीन ने सिडनी यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में बैचलर्स डिग्री की है। उन्होंने श्रीलंका में बतौर टीवी रिपोर्टर काम भी कर चुकी हैं। जैकलीन को बॉलीवुड में पहचान फिल्म मर्डर-2 से मिली। जिसके बाद उन्हें हाउस फुल-2, रेस-2 जैसी फिल्मों अहम किरदार निभाए। साल 2014 में जैकलीन ने सलमान खान की फिल्म किक में लीड एक्ट्रेस का रोल प्ले किया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!