Breaking News :
>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री के आह्वान ‘‘जब-तक दवाई नहीं, तब-तक ढिलाई नहीं’’ के सन्देश के प्रति जागरूक रहकर अपना व्यवहार बदलकर कोरोना से लड़ना है : जिलाधिकारी

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कोविड-19 संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत जनमानस से सतर्कता बरतने तथा संक्रमण से बचाव हेतु अपनाये जाने वाले उपायों यथा सामाजिक दूरी का पालन एवं अनिवार्यतः मास्क का उपयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से घबराने की आवश्यकता नहीं है, किन्तु संक्रमण से बचाव हेतु जागरूक रहते हुए इसके बचाव के लिए अपनाए जाने वाले उपायों को अपने जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता है। उन्होंने जनमानस से बाजारों, मण्डियों, सार्वजनिक स्थानों एवं विभिन्न आयोजनों, वैवाहिक समारोह में मास्क का उपयोग एवं सामाजिक दूरी के नियम का पालन करते हुए कोविड-19 संक्रमण के प्रसार की रोकथाम हेतु योगदान देने की अपील की।

जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कोविड-19 संक्रमण की जब तक कोई दवा नहीं आ जाती तब तक संक्रमण से सावधान रहते हुए माननीय मुख्यमंत्री के आह्वान ‘‘जब-तक दवाई नहीं, तब-तक ढिलाई नहीं’’ के सन्देश के प्रति जागरूक रहकर अपना व्यवहार बदलकर कोरोना से लड़ना है और इस वैश्विक महामारी को हराना है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!