Breaking News :
>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई>>हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
ताज़ा खबरेंदेश

कोरोना महामारी की रफ़्तार घटी : देश के कई राज्यों में बढ़ाया गया लॉकडाउन, पूरी जानकारी के लिए पढ़ें

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 जून 2021, शनिवार, नई दिल्ली।  कोरोना की दूसरी लहर की थमती रफ्तार के बीच एक बार फिर देश के विभिन्न हिस्सों में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ज्यादातर हिस्सों में पाबंदियां खत्म कर दी गई हैं। लेकिन अभी भी कुछ राज्यों में संक्रमण को देखते हुए लॉकडाउन की पाबंदियां बढ़ा दी गई हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड समेत 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में केस हो गए हैं। लेकिन केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, बंगाल, असम और ओडिशा और नॉर्थ-ईस्ट में मामले अभी भी सामने आ रहे हैं। ऐसे में कुछ राज्य लॉकडाउन बढ़ा रहे हैं तो अधिकतर राज्यों में पाबंदियों में छूट दी जा रही है।

[box type=”shadow” ]कर्नाटक में सरकार लेगी फैसला

  • कर्नाटक सरकार लॉकडाउन में और ढील देने का फैसला करेगी।

तेलंगाना में लॉकडाउन पर बैठक

  • तेलंगाना मंत्रिमंडल की आज बैठक होने वाली है, जिसमें प्रमुख मुद्दों पर चर्चा होगी। जिसमें COVID-19 लॉकडाउन शामिल है। राज्य में जारी लॉकडाउन शनिवार को खत्म हो रहा है। वर्तमान में सरकार ने लॉकडाउन के दौरान सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे के बीच छूट दी है और लोगों को अपने कार्यालयों से घर पहुंचने के लिए शाम 6 बजे तक अतिरिक्त एक घंटे का समय दिया है।

नगालैंड

  • नगालैंड में लॉकडाउन की पाबंदियों को आगे बढ़ाने का फैसला किया गया है। नागालैंड सरकार ने आज(19 जून) से शाम 4 बजे से सुबह 5 बजे तक व्यक्तियों और वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया। केवल विशेष कारणों/उद्देश्यों को छोड़कर और उन लोगों के लिए मौजूदा लॉकडाउन में आवाजाही की छूट रहेगी जिनके पास परमिट है।

त्रिपुरा

  • त्रिपुरा सरकार ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए 12 नगर निकायों में 26 जून तक कर्फ्यू बढ़ाने का फैसला किय़ा है।

मेघालय

  • मेघालय में लॉकडाउन को अगले आदेश तक लागू करने का फैसला किया गया। यहां मौजूदा लॉकडाउन 21 जून को खत्म हो रहा था।

मिजोरम

  • मिजोरम में लॉकडाउन को 30 जून तक आगे बढ़ाने का फैसला किया गया है। मौजूदा लॉकडाउन 21 जून को खत्म हो रहा है।

झारखंड में आज से 38 घंटे का लॉकडाउन

  • झारखंड में आज (19 जून) शाम चार बजे से सोमवार (21 जून) की सुबह छह बजे तक यानी 38 घंटे का पूर्ण लॉकडाउन शुरू हो जाएगा। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सरकार के निर्देश का सख्ती से अनुपालन कराया जाएगा। यह लगातार दूसरा सप्ताह है जब 38 घंटे का पूर्ण लॉकडाउन फिर से लगने जा रहा है।[/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!