Breaking News :
>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार>>तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर घर तिरंगा अभियान को मिला व्यापक समर्थन- रेखा आर्या>>घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम>>टूथब्रश बदलने में न करें देरी, जानें कितने महीने बाद लेना चाहिए नया ब्रश>>स्वतंत्रता दिवस पर उत्तराखण्ड पुलिस के 14 कार्मिकों को मिलेगा ‘मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक’>>टीएचडीसी टनल हादसे में 7 की मौत, 3 लापता, सीएम ने बचाव एवं राहत कार्यों का लिया जायजा
विदेश

इस्राइल ने खुद ही अपने लिए सख्त सजा का बनाया रास्ता : अयातोल्ला खामनेई 

हमास के नेता की हत्या के बाद भड़के ईरान के सर्वोच्च नेता अयातोल्ला खामनेई

आकाश ज्ञान वाटिका, 1 अगस्त 2024, गुरूवार, ईरान। तेहरान में हमास के नेता इस्माइल हानिया की हत्या के बाद ईरान के सर्वोच्च नेता अयातोल्ला खामनेई भड़क गए हैं। उन्होंने बुधवार को हानिया की हत्या के प्रतिशोध में इस्राइल पर सीधा हमला करने का आदेश दे दिया। इससे पहले भी खामनेई इस्राइल को चेतावनी भी दे चुके हैं, जिसमें उन्होंने कहा कि इस्राइल ने खुद ही अपने लिए सख्त सजा का रास्ता बनाया है। हालांकि, इस्राइल ने हानिया की हत्या की बात न तो स्वीकार की है और न ही इससे इन्कार किया है।

आदेश की जानकारी तीन ईरानी अधिकारियों ने दी, जिसमें रिवोल्यूशनरी गार्ड के दो सदस्य भी शामिल हैं। खामनेई ने बुधवार सुबह ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की एक आपातकालीन बैठक ली, जिसमें उन्होंने इस्राइल पर सीधे हमले का आदेश दिया। इसके तुरंत बाद ईरान ने घोषणा की कि हानिया मारा गया है। ईरान और हमास ने इस हत्या का आरोप इस्राइल पर लगाया। ईरानी अधिकारियों ने कहा, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि ईरान कितनी जोरदार प्रतिक्रिया देगा और क्या वह एक बार फिर अपने हमले को बढ़ाएगा, ताकि स्थिति और बिगड़ने से बच सके। ईरानी सैन्य कमांडर तेल अवीव और हाइफा के आसपास के सैन्य ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइलों के एक और संयुक्त हमले पर विचार कर रहे हैं, लेकिन नागरिक ठिकानों पर हमलों से बचने का प्रयास करेंगे।

अधिकारियों ने कहा, सभी राज्य मामलों पर अंतिम निर्णय लेने के अधिकारी और सशस्त्र बलों के कमांडर इन चीफ खामनेई ने रिवोल्यूशनरी गार्ड्स और सेन के सैन्य कमांडरों को युद्ध के विस्तार और इस्राइल या अमेरिका द्वारा ईरान पर हमला करने की स्थिति में हमले और बचाव दोनों के लिए योजना तैयार करने का निर्देश दिया। वहीं, ईरान के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान, विदेश मंत्रालय, गार्ड्स और संयुक्त राष्ट्र में ईरान के मिशन सहित अन्य ईरानी अधिकारियों ने भी खुले तौर पर इस्राइल पर जवाबी कार्रवाई का संकेत दिया है। उन्होंने कहा कि ईरान को अपनी संप्रभुता के उल्लंघन के खिलाफ बचाव करने का अधिकार है। बता दें कि बीते मंगलवार को हमास के नेता इस्माइल हानिया ईरान के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति पेजेशकियान के उद्घाटन समारोह में भाग लेने के लिए तेहरान में थे। समारोह में भाग लेने और ईरान के सर्वोच्च नेता खामनेई से मिलने के बाद हानिया की हत्या कर दी गई।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!