Breaking News :
>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की, चाय की ब्रांडिंग और किसानों के लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश>>प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी : डॉ. नरेश बंसल>>कृषि मंत्री जोशी ने ली रेशम विभाग की विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी, दिए अहम निर्देश>>आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान>>गुंडा एक्ट में जिलाबदर किये गए अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने मालन, सुखरौ एवं खोह नदियों का किया निरीक्षण>>मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश>>अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को कहा अलविदा, सभी प्रारूपों से संन्यास का किया ऐलान>>‘रामायण’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, रावण के अवतार में यश ने बटोरी सुर्खियाँ>>स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियाँ तेज>>एचआईवी/एड्स मुक्त देहरादून का संकल्प, रोकथाम से उपचार तक कसेगा प्रशासन का शिकंजा>>राज्य में शत-प्रतिशत लागू होंगे एनईपी-2020 के प्रावधान : डाॅ. धन सिंह रावत>>देहरादून के भविष्य को आकार देने उमड़ रही जनता, महायोजना-2041 पर दूसरे चरण की सुनवाई में बढ़ी भागीदारी>>देहरादून पुलिस का त्वरित एक्शन, 24 घंटे में बुलेट चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार>>लोकसभा में नकल विरोधी संशोधन विधेयक पारित होने पर मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री का जताया आभार>>मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर SIR पर की समीक्षा>>कांवड़ यात्रा के दौरान SDRF की त्वरित कार्रवाई, कांगड़ा घाट पर गंगा में डूब रहे कांवड़िये को सकुशल बचाया>>सेलाकुई में चोरी और वाहन चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार>>सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध जनभागीदारी से चलाना होगा प्रभावी अभियान- मुख्यमंत्री>>सिर्फ हेल्दी खाना नहीं, सही समय पर खाना भी है जरूरी, जानिए पूरे दिन का परफेक्ट डाइट शेड्यूल
मनोरंजन

दुबई के सिनेमाघरों में आज रिलीज हो रही है इरफान खान स्टारर फिल्म अंग्रेजी मीडियम

कोरोना वायरस की वजह से कई दिनों दुनिया थमी हुई सी है और अब धीरे धीरे लोगों का जन-जीवन पटरी पर आने लगा है। फिल्म इंडस्ट्री पर भी काफी असर पड़ा है और शूटिंग से लेकर सिनेमाघरों तक बंद पड़े हैं। भारत की तरह दुबई का हाल भी कुछ ऐसा ही है और दुबई में भी करीब दो महीने बाद बुधवार से सिनेमाघर खुलने जा रहे हैं। खास बात ये है कि दुबई के सिनेमाघर खुलने के बाद उसमें पहली बार बॉलीवुड फिल्म अंग्रेजी मीडियम दिखाई जाएगी।

इरफान खान स्टारर फिल्म अंग्रेजी मीडियम दुबई के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और लंबे समय बाद सिनेमाघर खुलने के बाद वहां के लोग इस बेहतरीन सिनेमा का आनंद ले सकेंगे। हालांकि, अभी सिनेमाघरों के लिए कई दिशा निर्देश जारी किए गए हैं और वायरस से बचने के लिए कई उपाय किए गए हैं। यह फिल्म इसलिए भी खास है, क्योंक यह इरफान खान की आखिरी फिल्म है। इस फिल्म के रिलीज होने के कुछ दिन बाद ही इरफान ने दुनिया को अलविदा कह दिया था।

भारत में भी फिल्म 13 मार्च को रिलीज हुई थी, लेकिन फिल्म रिलीज होने के बाद से राज्यों ने सिनेमाघर बंद करना शुरू कर दिया था और बाद में पूरे देश में लॉकडाउन की घोषणा होने से सभी सिनेमाघर बंद हो गए। इससे फिल्म कुछ ही दिन कुछ ही सिनेमाघर में चल पाई, इससे फिल्म के बिजनेस पर काफी असर पड़ा। इसके बाद फिल्म के दोबारा रिलीज होने की खबरें आईं, लेकिन बाद में फिल्म को हॉटस्टार प रिलीज कर दिया गया।

बता दें कि इरफान खान का 29 अप्रैल 2020 को निधन हो गया था। इरफान करीब दो साल से कैंसर से जंग लड़ रहे थे। यह फिल्म 2017 में रिलीज हुई फिल्म हिंदी मीडियम की सीक्वल फिल्म है, जो एक बेटी और पिता की कहानी है। फिल्म में इरफान खान के साथ राधिका मदान, करीना कपूर, दीपक डोबरियाल और डिंपल कपाड़िया अहम भूमिका में नज़र आए हैं। फिल्म में इरफान खान एक पिता की भूमिका में हैं, जो अपनी बेटी यानी राधिका मदान को विदेश में पढ़ाई करवाने के लिए कोशिश करते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!