Breaking News :
>>देहरादून महायोजना-2041 पर बढ़ा जनसंवाद, दूसरे दिन सेक्टर-02 के लोगों ने रखी अपनी बात>>अक्टूबर तक तैयार होंगे डोईवाला, पाइनस और सोमेश्वर के बाबू जगजीवन राम छात्रावास>>अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>धामी सरकार में हुए लोककल्याण के कई ऐतिहासिक काम : महाराज>>कैसी होगी खेल नीति, जनता देगी राय : रेखा आर्या>>संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुरक्षात्मक कार्यों का लिया जायजा>>मुख्य सचिव ने केदारनाथ पुनर्निर्माण एवं बद्रीनाथ मास्टर प्लान कार्यों की समीक्षा की>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13.80 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार>>वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख रुपए लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर>>देश-दुनिया में बसे उत्तराखंडवासी राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक दूत और ब्रांड एंबेसडर- धामी>>जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, चार नए खिलाडी स्क्वाड में शामिल>>समाधान दिवस में डीएम का सख्त एक्शन, आंचल डेयरी प्रबंधक का रोका वेतन>>उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल 14 जुलाई से- रेखा आर्या>>देहरादून की तस्वीर बदलने वाली महायोजना पर जनता की मुहर>>ऋषिकेश में नशा रोकने पर माँ को गोली मारने की घटना से स्तब्ध महिला आयोग>>जनता मिलन में 21 शिकायतों पर डीएम सख्त, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश>>आरोपियों से जुड़े लोगों को जांच समिति में शामिल करना गलत- गोदियाल>>तीन दिन में पोर्टल पर प्रोजेक्ट अपलोड करें विभाग- मुख्य सचिव>>मानसून में दही खाना सही है या नहीं? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>सेवा पखवाड़ा सरकार और जनता के बीच भरोसे का सेतु- महाराज
खेल-जगत

आईपीएल 2025- कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला आज 

नई दिल्ली। आईपीएल 2025 के छठे मैच में आज यानि बुद्धवार को गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम होगी आमने- सामने, कोलकाता को पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से हार मिली, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान को हराया था। राजस्थान की टीम नियमित कप्तान के बिना उतर रही है। संजू सैमसन पिछले मैच में इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे थे और इस मैच में भी वह इसी भूमिका में उतर सकते हैं।

दोनों टीमों के बीच बराबरी का मुकाबला
राजस्थान और केकेआर के बीच बराबरी का मुकाबला है। दोनों टीमों के हेड टु हेड की बात करें तो राजस्थान और केकेआर के बीच आईपीएल में अब तक कुल 29 मैच हुए हैं जिसमें ने दोनों ही टीमों ने 14-14 मुकाबले जीते हैं, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा है। राजस्थान और कोलकाता की टीमें इस सीजन अपने पहले मैच में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभाग में आक्रामकता दिखाने में असफल रही। दोनों टीमें अब वापसी करना चाहेंगी।

केकेआर का पलड़ा भारी
राजस्थान और केकेआर दोनों ही टीमें अभी जीत का खाता नहीं खोल सकी हैं, लेकिन कागजों में केकेआर का पलड़ा ज्यादा भारी पड़ता दिखाई दे रहा है। राजस्थान के कार्यवाहक कप्तान रियान पराग की भी परीक्षा होगी क्योंकि पहले मैच में वह कुछ फैसले करते हुए असमंजस की स्थिति में दिखे। राजस्थान के लिए नियमित कप्तान सैमसन ने इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरकर अच्छी बल्लेबाजी की थी और टीम को मैच में बनाए रखा था, लेकिन राजस्थान की टीम विशाल लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकी थी।

वरुण का खराब प्रदर्शन चिंता का विषय
केकेआर के लिए स्पिनर वरुण चक्रवर्ती का खराब प्रदर्शन चिंता का विषय है। ईडन गार्डंस की पिच पर फिल सॉल्ट और विराट कोहली ने वरुण के खिलाफ आसानी से रन बटोरे। केकेआर को उम्मीद होगी कि वरुण राजस्थान के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करें। पिछले मैच में कप्तान अजिंक्य रहाणे और सुनील नरेन के आउट होने के बाद केकेआर का मध्यक्रम बिखर गया था। वेंकटेंश अय्यर और आंद्रे रसेल गलत शॉट खेलकर आउट हुए। टीम प्रबंधन को अब उम्मीद रहेगी कि वह शॉट चयन में सतर्कता बरतेंगे।

नॉर्त्जे की फिटनेस पर नजर
केकेआर की निगाह एनरिच नॉर्त्जे की फिटनेस पर भी टिकी रहेंगी जो पीठ की जकड़न से उबर रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका का यह तेज गेंदबाज अगर फिट घोषित होता है तो उन्हें स्पेंसर जॉनसन की जगह प्लेइंग-11 में शामिल किया जा सकता है। नॉर्त्जे का मैच में खेलना उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा। अगर नॉर्त्जे फिट नहीं हुए तो इस बात की संभावना कम है कि केकेआर मैच के लिए प्लेइंग-11 में कोई खास बदलाव करे।

राजस्थान को गेंदबाजों से आस
राजस्थान की टीम को अगर वापसी करनी है तो उसके गेंदबाजों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा। सनराइजर्स के खिलाफ पिछले मैच में उसके मुख्य तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने चार ओवर में 76 रन लुटाए, जबकि फजल हक फारूकी और महेश थीक्षाना भी बल्लेबाजों पर अंकुश नहीं लगा पाए थे। इन सभी के पास गुवाहाटी में वापसी करने का मौका रहेगा।

कितने बजे से सुरु होगा मुकाबला?

मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम 7:00 बजे होगा।

कहाँ देख सकते हैं मुकाबला? 

मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देखा जा सकेगा। और मैच को ऑनलाइन जियोहॉटस्टार एप  पर देखा जा सकता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!