Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा कर नोडल अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई>>हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव
खेल-जगत

आईपीएल 2024- रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को 31 रन से हराया 

सनराइजर्स हैदराबाद ने बनाया आईपीएल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर 

नई दिल्ली। आईपीएल 2024 के आठवें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने दमदार प्रदर्शन के साथ मुंबई इंडियंस को 31 रन से मात दी। इस टूर्नामेंट में यह हैदराबाद की पहली जीत है जिसमें तमाम रिकॉर्ड्स बने। पैट कमिंस की अगुवाई में टीम ने आईपीएल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाया। 20 ओवर में टीम ने तीन विकेट गंवाकर 277 रन बनाए, जिसके जवाब में मुंबई 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 246 रन बना सकी। इस जीत के साथ हैदराबाद अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई जबकि मुंबई लगातार दो मैचों में मिली शिकस्त के बाद नौवें पायदान पर पहुंच गई है।

हैदराबाद द्वारा दिए गए लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआत अच्छी हुई थी। रोहित शर्मा और ईशान किशन के बीच पहले विकेट के लिए 56 रन की साझेदारी हुई जिसे शाहबाज अहमद ने तोड़ा। उन्होंने चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर ईशान किशन को आउट किया जो 13 गेंदों में 34 रन बनाने में कामयाब हुए। वहीं, रोहित शर्मा भी पांचवें ओवर में 26 रन बनाकर लौटे।  तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे नमन धीर भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने तीसरे विकेट के लिए तिलक वर्मा के साथ 84 रन की विशाल साझेदारी की। जयदेव उनदाकट ने इस साझेदारी को 11वें ओवर में तोड़ा। उन्होंने नमन को कमिंस के हाथों कैच कराया जो 30 रन बना सके।

वहीं, तिलक वर्मा 64 रन बनाकर लौटे। उन्होंने 188.23 के स्ट्राइक रेट से दो चौके और छह छक्के लगाए। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए हार्दिक पांड्या कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। वह 20 गेंदों में सिर्फ 24 रन बना सके। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 120 का रहा। वहीं, टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड इस मैच में क्रमश: 42 और 15 रन बनाकर नाबाद रहे। हैदराबाद के लिए कप्तान कमिंस और जयदेव उनादकट ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, शाहबाज अहमद को एक सफलता मिली।

अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने दिलाई टीम को विस्फोटक शुरुआत

सलामी बल्लेबाजी के लिए उतरे ट्रेविस हेड ने दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने मयंक अग्रवाल के साथ पहले विकेट के लिए 45 रन की साझेदारी निभाई। अग्रवाल 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए अभिषेक शर्मा आए जिन्होंने हेड के साथ दूसरे विकेट के लिए 68 रन की साझेदारी निभाई। हेड ने 24 गेंदों का सामना करते हुए नौ चौकों और तीन छक्कों की मदद से 62 रन बनाए। उन्होंने 18 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वहीं, अभिषेक शर्मा ने 273.91 के स्ट्राइ रेट से तीन चौके और सात छक्के लगाए। उन्होंने हैदराबाद के गेंदबाजों को निशाना बनाते हुए 63 रन बनाए।

मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी आक्रमण की इस मुकाबले में हैदराबाद के बल्लेबाजों ने जमकर क्लास लगाई। टीम को 277 रन के स्कोर तक पहुंचाने में हेनरिक क्लासेन और एडेन मार्करम के बीच 116 रन की नाबाद साझेदारी हुई। मार्करम ने 28 गेंदों का सामना किया और 42 रन बनाए जबकि हेनरिक क्लासेन ने 34 गेंदों में 235.29 के स्ट्राइक रेट से 80 रन बनाए। इस दमदार पारी के दौरान उनके बल्ले से चार चौके और सात छक्के निकले। मुंबई के लिए हार्दिक पांड्या, गेराल्ड कोएत्जी और पीयूष चावला को एक-एक विकेट मिला।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!