Breaking News :
>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’- मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री>>जनसुनवाई में 20 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण>>चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर शिकंजा, पौड़ी में 11 टीमों ने की छापेमारी>>ऑनलाइन प्राप्त खतौनी को विभाग अस्वीकार न करें – जिलाधिकारी>>विकासनगर में चोरी की बाइक 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार>>हरिद्वार पुलिस की महिला खिलाड़ियों का जलवा, कुश्ती-आर्म रेस्लिंग में जीते 9 पदक>>कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में पूरा होगा PNG नेटवर्क, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश>>बार-बार थकान और सुस्ती को न समझें सामान्य, हो सकता है इस बीमारी का संकेत>>आम आदमी की रसोई पर महंगाई की मार, 65 रुपये किलो तक पहुंचे प्याज के दाम
खेल-जगत

आईपीएल 2024 : मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला आज 

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 11 मई 2024, कोलकाता। आईपीएल 2024 का 60वां लीग मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीजन केकेआर और एमआई के बीच ये दूसरा मैच होगा। पहले मुकाबले में कोलकाता ने मुंबई को 24 रन से हराया था। अब मुंबई इंडियंस उस हार का बदला लेना चाहेगी। पिछले मुकाबले में सूर्यकुमार का बल्ला चला था और नाबाद शतक जड़ा था। प्वाइंट्स टेबल में जहां कोलकाता नाइट राइडर्स ने 11 मैच में 8 जीत दर्ज कर प्लेऑफ में लगभग अपनी जगह पक्की कर चुकी है। वहीं, मुंबई इंडियंस इस सीजन प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है।

कोलकाता और मुंबई के बीच रोमांचक मुकाबला ईडन गार्डन्स के मैदान पर खेला जाएगा। केकेआर के होम ग्राउंड पर बल्लेबाजों का बोलबाला रहता है। तेज आउफील्ड होने की वजह से गेंद को बाउंड्री लाइन के पार पहुंचाना आसान रहता है। पिच में अच्छा बाउंस भी देखने को मिलता है, जिसकी वजह से गेंद बल्ले पर काफी अच्छे से आती है। इस सीजन भी ईडन गार्डन्स के मैदान पर जमकर चौके-छक्कों की बरसात देखने को मिली है।

ईडन गार्डन्स ने आईपीएल में अब तक कुल 92 मैचों की मेजबानी की है। इसमें से 37 में जीत पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के हाथ लगी है, तो 55 मैचों में मैदान रनों का पीछा करने वाली टीम ने मारा है। पंजाब ने इसी मैदान पर केकेआर के खिलाफ खेलते हुए 262 रन का लक्ष्य चेज करते हुए इतिहास रच डाला था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!