Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
खेल-जगत

आईपीएल 2024 : लखनऊ सुपर जाएंट्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 28 रन से हराया 

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 3 अप्रैल 2024, नई दिल्ली। लखनऊ सुपर जाएंट्स ने आईपीएल 2024 के 15वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 28 रन से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 181 रन बनाए थे। जवाब में बेंगलुरु की टीम 19.4 ओवर में 153 रन पर सिमट गई। मयंक यादव ने एक बार फिर कहर बरपाया और तीन विकेट झटके। पिछले मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ भी उन्होंने तीन विकेट लेकर मैच जिताया था। उन्होंने लगातार दूसरे मैच में प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया।

बेंगलुरु की यह चार मैचों में तीसरी हार है। वहीं, लखनऊ की यह तीन मैचों में लगातार दूसरी जीत है। इस जीत के साथ लखनऊ की टीम अंक तालिका में चार अंकों के साथ चौथे स्थान पर आ गई है। वहीं, बेंगलुरु की टीम मुंबई से एक स्थान ऊपर नौवें स्थान पर है। आरसीबी के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड भी शामिल हो गया है। वह इस सीजन ऑलआउट होने वाली पहली टीम बन गई है।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ की शुरुआत सधी हुई रही थी। क्विंटन डिकॉक और केएल राहुल के बीच पहले विकेट के लिए 53 रन की साझेदारी हुई। राहुल 20 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद देवदत्त पडिक्कल भी छह रन बनाकर पवेलियन चलते बने। मैक्सवेल ने फिर मार्कस स्टोइनिस को मयंक डागर के हाथों कैच कराया। वह 24 रन बना सके।

इस बीच डिकॉक ने आईपीएल करियर का 22वां अर्धशतक पूरा किया। वह 56 गेंद में आठ चौके और पांच छक्के की मदद से 81 रन बनाकर आउट हुए। आयुष बदोनी खाता नहीं खोल सके। वहीं, निकोलस पूरन ने 21 गेंद में एक चौका और पांच छक्के की मदद से 40 रन की नाबाद पारी खेली। बेंगलुरु की ओर से मैक्सवेल ने दो विकेट लिए। वहीं, टॉप्ली, यश दयाल और सिराज को एक-एक विकेट मिला।

182 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेंगलुरु टीम की शुरुआत अच्छी रही थी। विराट कोहली और फाफ डुप्लेसिस ने 25 गेंद में 40 रन जोड़ लिए थे। इसके बाद पांचवें ओवर में स्पिनर एम सिद्धार्थ ने कोहली को पडिक्कल के हाथों कैच कराया। कोहली 16 गेंद में 22 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद विकेट की झड़ी लग गई। फाफ डुप्लेसिस 19 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, मयंक यादव ने ग्लेन मैक्सवेल, कैमरन ग्रीन और रजत पाटीदार को पवेलियन भेज बेंगलुरु को बैकफुट पर धकेल दिया।

मयंक की तेज गेंद बेंगलुरु का कोई बल्लेबाज नहीं खेल सका। उन्होंने चार ओवर में 14 रन देकर तीन विकेट झटके। अनुज रावत 11 रन, दिनेश कार्तिक चार रन बनाकर आउट हुए। महिपाल लोमरोर ने 13 गेंद में तीन चौके और तीन छक्के की मदद से 33 रन की पारी खेली, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। मयंक डागर खाता नहीं खोल सके। रीस टॉप्ली तीन रन बना सके। लखनऊ की ओर से मयंक के अलावा नवीन उल हक ने दो विकेट लिए। वहीं, एम सिद्धार्थ, यश ठाकुर और मार्कस स्टोइनिस ने एक-एक विकेट लिया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!