Breaking News :
>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित
खेल-जगतताज़ा खबरें

आइपीएल को शुरू होने में बचा एक महीने से भी कम समय, BCCI ने जारी नहीं किया IPL 2020 का शेड्यूल

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 26 अगस्त 2020। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 13वां सीजन 19 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में खेला जाना है। आइपीएल को शुरू होने में अब एक महीने से भी कम समय बचा है। बावजूद इसके अभी तक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने IPL 2020 का शेड्यूल जारी नहीं किया है। बीसीसीआइ ने आइपीएल का शेड्यूल अभी तक जारी क्यों नहीं किया है। इसके पीछे की वजह कोरोना वायरस महामारी और मौसम है।

बीसीसीआइ के एक अधिकारी ने आइपीएल 2020 के ऐलान के बाद कहा था कि हम आइपीएल के शेड्यूल का ऐलान भारत से यूएई के लिए टीमों के रवाना होने से पहले कर देंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 19 से 22 अगस्त तक आइपीएल की 8 टीमें यूएई पहुंच गईं, लेकिन 26 अगस्त तक आइपीएल का शेड्यूल जारी नहीं हुआ। इसी बीच सामने आया है कि बीसीसीआइ आइपीएल के शेड्यूल को इसलिए जारी नहीं कर रही है, क्योंकि अबू धाबी का मौसम काफी गर्म है।

बताया जा रहा है कि अबू धाबी में कोरोना वायरस के सैकड़ों केस हर रोज सामने आ रहे हैं। इसके अलावा वहां के तापमान में भी काफी गर्मी दर्ज की गई है। बीसीसीआइ कोरोना वायरस महामारी पर भी नजर बनाए हुए है। ऐसे में बीसीसीआइ आइपीएल के मैचों को शेड्यूल करने पर काम कर रही है। यही कारण है कि अभी तक IPL 2020 का शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि बीसीसीआइ अबू धाबी में कम मैच आयोजित कराना चाहती है।

दोपहर को ज्यादा गर्मी होती है इसलिए बोर्ड के अधिकारियों का मानना है कि आइपीएल 2020 में कोशिश की जाएगी कि दोपहर को कम से कम मैच आयोजित किए जाएं और शाम को तापमान में गिरावट होती है तो मौसम ठंडा रहता है। इसके अलावा यूएई के अबु धाबी, दुबई और शारजाह में कोरोना वायरस को लेकर अलग-अलग तरह की पाबंदियां हैं। यही कारण है कि बीसीसीआइ टूर्नामेंट के शेड्यूल को जारी करने में देरी कर रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!