Breaking News :
>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित
आर्थिक गतिविधियाँ

अगर आप FD की तुलना में ज्यादा रिटर्न चाहते हैं करें यहां निवेश

भारत में अधिकतर मध्यम वर्गीय परिवारों की इन्वेस्टमेंट की पहली पसंद फिक्स्ड डिपॉजिट यानी एफडी होती है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि एफडी (FD) में निवेश जोखिम रहित होता है। लेकिन भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा रेपो रेट में इस साल में अब तक 135 आधार अंकों की कटौती करने के कारण बैंकों ने टर्म डिपॉजिट पर ब्याज दरों को कम किया है। एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, पीएनबी और आईसीआईसीआई जैसे देश के बड़े बैंक एक साल से 10 साल तक की अवधि के लिए एफडी पर 6.5 फीसद (सीनियर सिटीजन को छोड़कर) ब्याज दर की पेशकश कर रहे हैं।

एफडी पर ब्याज दरों में गिरावट से रिटायर्ड पर्सन पर सबसे ज्यादा असर पड़ रहा है, क्योंकि वे इसी से प्राप्त आय पर निर्भर रहते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे इन्वेस्टमेंट ऑप्शन बताने जा रहे हैं, जिनसे आप एफडी की तुलना में ज्यादा रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं।

स्मॉल फाइनेंस बैंक/नए प्राइवेट बैंक

नए प्राइवेट बैंक जैसे डीसीबी बैंक और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक सामान्य नागरिकों के लिए 7.80 फीसद तक और सीनियर सिटीजन के लिए 8.4 फीसद तक की ब्याज दर की पेशकश करते हैं। वहीं, उत्कर्ष बैंक और जन स्मॉल फाइनेंस जैसे स्मॉल फाइनेंस बैंक भी टर्म डिपॉजिट पर 8.6 फीसद तक ब्याज दर की पेशकश कर रहे हैं। आप इन विकल्पों में से किसी एक का चयन कर एफडी की तुलना में ज्यादा रिटर्न पा सकते हैं। आपको बता दें कि इन बैंकों में पैसा को-ऑपरेटिव बैंकों की तुलना में ज्यादा सुरक्षित रहता है। वह इसलिए क्योंकि यहां आपका पैसा डिपोजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी स्कीम के तहत कवर्ड होता है।

पोस्ट ऑफिस स्कीम

यहां आपका पैसा बैंक एफडी की तुलना में अधिक सुरक्षित होता है और वहां कि तुलना में यहां रिटर्न भी ज्यादा होता है। पोस्ट ऑफिस में आपको विभिन्न अवधियों के लिए निवेश के 9 विकल्प मिलतें हैं। यहां पीपीएफ (PPF) और सुकन्या समृद्धि योजना जैसे विकल्प लंबी अवधि के लिए हैं। वहीं, पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट, सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम और मंथली इनकम स्कीम छो़टी और मध्यम अवधि के लिए है। इन स्कीम्स पर समान अवधि के लिए ब्याज दर बैंक डिपॉजिट की तुलना में 1.5 फीसद ज्यादा है। वहीं, कुछ स्कीम्स जैसे पीपीएफ और एसएसवाई (SSY) में उच्च रिटर्न के साथ ही टैक्स छूट भी मिलती है।

टैक्स फ्री बोन्ड्स

उच्चतम टैक्स ब्रैकेट में आने वाले लोगों के लिए ये बॉन्ड काफी सही है। वह इसलिए क्योंकि इसमें ब्याज आय कर-मुक्त होती है। ये टैक्स फ्री बॉन्ड सरकारी संस्थाओं द्वारा जारी किये जाते हैं, इसलिए इसमें पैसा डूबने की गुजाइंश बहुत कम होती है। ये बॉन्ड 10 से 20 साल तक की लंबी अवधि के लिए जारी होते हैं। अभी टैक्स फ्री बॉन्ड्स 5.1 से 5.4 फीसद के बीच के टैक्स फ्री रिटर्न की पेशकश कर रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!