Breaking News :
>>भारी बारिश के बीच डीएम मैदान में, क्षतिग्रस्त सड़कों को जल्द बहाल करने के निर्देश>>करोड़ों की लागत से बना नंदा की चौकी का नया पुल धंसा, प्रशासन ने रोकी आवाजाही>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए का एक्शन तेज, देहरादून और ऋषिकेश में दो निर्माण सील>>जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें>>गोलू देव और हरज्यू देव की लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान- रेखा आर्या>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद राइफलमैन मनोज राणा की 13वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला- मुख्यमंत्री>>देहरादून में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 1.521 किलो कैटामाइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार>>प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह>>ज्योतिर्मयी नायक बनीं इंडियन आइडल 16 की विनर, जीती ट्रॉफी और 20 लाख रुपये>>शांतिपूर्ण प्रदर्शन नागरिकों का संवैधानिक अधिकार- सुप्रीम कोर्ट>>मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरी बार जीता स्वर्ण>>अगले तीन घंटे उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट>>कांवड़ यात्रा के लिए देहरादून में विशेष ट्रैफिक प्लान, धर्मावाला से डायवर्ट होंगे कांवड़ वाहन>>‘भ्रमण से भ्रम मिटते हैं, सीमांत गांव देश के प्रहरी भी हैं और पहला पड़ाव भी’-प्रधानमंत्री मोदी>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक>>उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा
उत्तराखण्डदेहरादून

नकली नोट बनाने वाला अन्तर्राज्यीय सरगना सितारगंज से गिरफ्तार

एसटीएफ व उत्तर प्रदेश पुलिस के संयुक्त आपरेशन में नकली नोट तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 अगस्त 2023, बुधवार, देहरादून। नकली नोट बनाने व तस्करी के आरोप में एसटीएफ व उत्तर प्रदेश पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में खटीमा निवासी कृपाल सिंह पुत्र जरनैल सिंह को सितारगंज से गिरफ्तार किया। मिली जानकारी के मुताबिक बीते 18 अगस्त को उ0प्र0 के थाना सौंजना जनपद ललितपुर पुलिस ने 4 नकली नोट तस्करों को चैकिंग के दौरान गिरफ्तार किया था।इनके कब्जे से 98 हजार के नकली नोट बरामद हुए थे। गिरफ्तार तस्करों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वे उत्तराखण्ड के जनपद ऊधमसिंह नगर से नकली नोट लाकर ललितपुर व आसपास के जिलों में खपाते हैं। इस सूचना पर उ0प्र0 पुलिस द्वारा एसएसपी एसटीएफ, उत्तराखण्ड को यह अहम जानकारी दी गयी।

इसके बाद मंगलवार की रात्रि टीम ने यूपी पुलिस के साथ एक ज्वाइंट ऑपरेशन में ग्राम बनगवां , खटीमा निवासी कृपाल सिंह पुत्र जरनैल सिंह को सितारगंज से गिरफ्तार किया। एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि 19 अगस्त को जिला ललितपुर उत्तर प्रदेश से नकली नोट बनाने वाले गैंग की गोपनीय सूचना प्राप्त हुई थी। सितारगंज से एक नकली नोट बनाने वाले व नकली करेंसी के नाम पर ठगी करने वाले तस्कर की गिरफ्तारी की है। इसके अलावा कई अहम जानकारियाँ हाथ लगी है। गैंग के कई और सदस्यों के नेटवर्क का पता लगा है शीघ्र ही एसटीएफ द्वारा और भी गिरफ्तारियाँ की जा सकती है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम

बलविन्दर सिंह उर्फ जसविन्दर सिंह उर्फ कृपाल सिंह पुत्र जरनैल सिंह निवासी ग्राम बनगवां थाना खटीमा जनपद ऊधमसिंह नगर

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!