Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान और हरियाणा के लिए अंतरराज्यीय बस संचालन अगले दो से तीन दिन में होगा शुरू

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 जून 2021, शुक्रवार, देहरादून। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान और हरियाणा के लिए अंतरराज्यीय बस संचालन अगले दो से तीन दिन में शुरू हो जाएगा। कोरोना के मामले बढ़ने पर उत्तर प्रदेश ने अंतरराज्यीय बस संचालन पर अप्रैल में रोक लगाई थी। इसके कारण उत्तराखंड का उत्तर प्रदेश और दिल्ली समेत बाकी राज्यों से बस संचालन बंद हो गया। बस संचालन दोबारा से शुरू करने के लिए परिवहन मंत्री यशपाल आर्य ने गुरुवार शाम मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से दूरभाष पर वार्ता की, जिस पर मंजूरी हो गई है। परिवहन मंत्री ने बताया कि अगले दो-तीन दिन में उत्तर प्रदेश सरकार आदेश जारी कर देगी।

कोरोना के कारण पिछले करीब सवा से रोडवेज बसों का संचालन बार-बार रुकने से परिवहन निगम की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। वर्तमान में निगम करीब 520 करोड़ रुपये के घाटे में है और निगम पर चार माह का वेतन भी लंबित है। अभी दो दिन पहले ही राज्य सरकार से मिले 20 करोड़ रुपये की मदद पर निगम ने जनवरी का वेतन जारी किया है। पिछले सवा साल से रोडवेज राज्य सरकार से मिली मदद के आधार पर वेतन दे रहा है।

दरअसल, गत वर्ष मार्च में लाकडाउन व उसके बाद बस संचालन न होने से रोडवेज का घाटा बढ़ता चला गया। गत वर्ष अक्टूबर-नवंबर में बस संचालन ने कुछ गति पकड़ी थी, मगर इस वर्ष अप्रैल में बढ़े कोरोना संक्रमण ने इसकी गति फिर रोक दी। वर्तमान में अंतरराज्यीय बस संचालन पूरी तरह बंद है और सूबे के अंदरूनी मार्गों पर रोजाना महज 150 बसों का संचालन हो रहा है। इनमें भी यात्रियों की संख्या 50 फीसद से कम है। निगम को डीजल का खर्च भी नहीं मिल रहा।

रोडवेज की आर्थिक स्थिति को सुधारने को लेकर परिवहन मंत्री यशपाल आर्य ने गुरूवार शाम मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मुलाकात की। परिवहन मंत्री ने उन्हें बताया कि उत्तर प्रदेश रोडवेज की बसें उत्तराखंड की सीमा तक आ रहीं, मगर उत्तराखंड की बसों को उत्तर प्रदेश में प्रवेश नहीं दिया जा रहा। चूंकि, उत्तराखंड रोडवेज की ज्यादातर बसें उत्तर प्रदेश की सीमा से होकर गुजरती हैं, इस वजह से दिल्ली, राजस्थान, पंजाब व हरियाणा के लिए भी बस संचालन नहीं हो पा रहा। इसके अलावा उत्तर प्रदेश द्वारा रोडवेज की परिसंपत्तियों के बंटवारे पर भी ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में तत्काल योगी आदित्यनाथ से दूरभाष पर वार्ता की। जिसमें बस संचालन अगले दो-तीन दिन में शुरू करने पर मंजूरी मिल गई। परिवहन मंत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश ने परिसंपत्तियों के बंटवारे पर भी शीघ्र उचित हल निकालने का भरोसा दिया। इस दौरान सचिव परिवहन रणजीत सिन्हा और रोडवेज के प्रबंध निदेशक अभिषेक रुहेला समेत महाप्रबंधक दीपक जैन आदि मौजूद रहे।

उत्तराखंड से अंतरराज्यीय बस संचालन को उत्तर प्रदेश की मंजूरी के बाद हिमाचल व चंडीगढ़ के लिए बस संचालन को लेकर वहां के परिवहन अधिकारियों से शीघ्र बात की जाएगी। हिमाचल ने पूर्व में 14 जून से बस संचालन शुरू करने की बात कही थी, लेकिन बाद में बात नहीं बनी। हिमाचल के फेर में चंडीगढ़ के लिए बस संचालन फंसा हुआ है।

कोरोना काल में वेतन से जूझ रहे रोडवेज कर्मचारियों को राज्य सरकार ने बड़ी राहत दी है। परिवहन मंत्री की मांग पर मुख्यमंत्री ने रोडवेज को एक माह का वेतन और देने की मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री ने इसके लिए प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिए। इसके साथ ही परिवहन मंत्री ने वेतन और रोडवेज के सेवानिवृत्त कर्मियों के लंबित भुगतान के लिए सरकार से 150 करोड़ रुपये की मदद की मांग भी की। मुख्यमंत्री ने इस मामले में वित्त विभाग से बात के बाद समाधान करने की बात कही।

रोडवेज में बेटिकट के बढ़ते मामलों को गंभीरता से लेते हुए परिवहन मंत्री यशपाल आर्य ने ऐसे कर्मियों पर सख्त कार्रवाई का आदेश दिया है। उन्होंने प्रबंध निदेशक को भ्रष्टाचार में लिप्त कर्मचारियों को बर्खास्त करने के आदेश दिए। साथ ही अधिकारियों की जवाबदेही तय करने को भी कहा है।

मुख्यमंत्री ने रोडवेज का एक डिपो हरिद्वार रोड कार्यशाला से ट्रांसपोर्टनगर में बनाई जा रही कार्यशाला की भूमि पर शिफ्ट करने को मंजूरी दे दी है। इसके लिए दो करोड़ रुपये भी मंजूर किए हैं। परिवहन मंत्री ने बताया कि कार्यशाला से आइएसबीटी तक बसों के आने-जाने में ही हर महीने 15 लाख रुपये खर्च होते हैं। ट्रांसपोर्टनगर आइएसबीटी के पास है, इसलिए वहां डिपो बनने से ये खर्च बचेगा। दो करोड़ रुपये से टीन-शेड आदि का निर्माण कराया जाएगा। वहीं, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रोडवेज के खर्च में कटौती का प्रस्ताव बनाया जाए, ताकि इसे घाटे से उबारा जा सके।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.