Breaking News :
>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट>>प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक>>नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश>>पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण>>प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी>>राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम>>उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए इंटरनेट मीडिया होगा अहम हथियार : भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 दिसम्बर 2020, सोमवार। उत्तराखंड में वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए इंटरनेट मीडिया अहम हथियार होगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को भाजपा के सोशल मीडिया विभाग के कार्यकर्ताओं की बैठक में इंटरनेट मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म का बखूबी उपयोग करने के मद्देनजर दिशा निर्देश दिए। उन्होंने इन कार्यकर्ताओं को परिवर्तन का वाहक भी करार दिया।

बीजापुर गेस्ट हाउस में देर शाम हुई बैठक में नड्डा ने कहा कि भाजपा पहली पार्टी है, जिसने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म का इस्तेमाल किया। इसका पार्टी को फायदा भी हुआ। उन्होंने यहां भी वाट्सएप गु्रप बनाने के निर्देश दिए और कहा कि इसमें आमजन को जोड़ना भी हमारा कार्य है और उन्हें अच्छे सुझावों से जोड़ना भी। उन्होंने कहा कि इंटरनेट मीडिया स्वयंसेवकों को हमेशा याद रखना चाहिए कि वे इस प्लेटफार्म के नेता तो हैं ही, मगर कार्यकर्ता सबसे पहले हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। यह बात प्रसारित भी होनी चाहिए। जो हमारे जन्मजात विरोधी हैं, उनकी चिंता छोड़ दें।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को बुरी बातों से दूर रहना है। हमारी सोच में देश के हर वर्ग के नागरिकों के उत्तम जीवन की बात होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ पिछले कई वर्षों से अनेक दलों के नेता अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, मगर वह अपने मार्ग से कभी नहीं हटे और देश के गरीबों के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। नड्डा ने कहा कि जिन लाभार्थियों को हमारी योजनाओं का लाभ होता है, उसका वीडियो इंटरनेट मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर साझा करना भी हमारा कार्य है। हम सब परिवर्तन के वाहक हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि आप जिस जगह पर हो, वहां न परिवार सहयोग करेगा और न मित्र। इसमें केवल आपका कार्य ही सहयोग करेगा।

नड्डा ने उदाहरण देते हुए कि जो मुझे कहते थे कि लाल सलाम बोलो, लेकिन मैंने उन्हें हमेशा कहा कि वंदेमातरम बोलता हूं और बोलता रहूंगा। आज परिणाम सबके सामने है। लाल सलाम बोलने वाले समाप्ति की कगार पर हैं और वंदेमातरम् बोलने वाले दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे हैं। विदेशों में भी वंदेमातरम् का गुणगान हो रहा है। सच्चाई को कोई डरा नहीं सकता और झूठे को कोई सच्चा नहीं कर सकता।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने देश में 70 साल राज किया, लेकिन जितने कार्य प्रधानमंत्री मोदी ने छह साल में किए हैं, कांग्रेस सपने में भी नहीं सोच सकती। अभी 11 राज्यों में हम अव्वल रहे। उसका एक ही कारण है कि हमारी योजनाओं का सभी को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हमें अपने टारगेट सेट करने हैं न कि विपक्षी दलों के। बिहार चुनाव में धारा 370 वापस लाने की बात अनेक मंचों से कही गई। इस बात को कांग्रेस नेता चिदंबरम ने पुरजोर तरीके से रखा, मगर बिहार का चुनाव परिणाम सामने है। शशि थरूर लाहौर में जाकर पाकिस्तान का गुणगान करते हैं। ऐसे में कांग्रेस के इस चिंतन पर क्या कहूं, आप सब समझते हो। उन्होंने कहा कि जिस तरह मैंने तथ्य दिए, उसी तरह सोशल मीडिया विभाग के कार्यकर्ताओं को हर जगह स्पष्ट तथ्य रखने चाहिए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!