Breaking News :
>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’- मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री>>जनसुनवाई में 20 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण>>चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर शिकंजा, पौड़ी में 11 टीमों ने की छापेमारी>>ऑनलाइन प्राप्त खतौनी को विभाग अस्वीकार न करें – जिलाधिकारी>>विकासनगर में चोरी की बाइक 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार>>हरिद्वार पुलिस की महिला खिलाड़ियों का जलवा, कुश्ती-आर्म रेस्लिंग में जीते 9 पदक>>कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में पूरा होगा PNG नेटवर्क, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश>>बार-बार थकान और सुस्ती को न समझें सामान्य, हो सकता है इस बीमारी का संकेत>>आम आदमी की रसोई पर महंगाई की मार, 65 रुपये किलो तक पहुंचे प्याज के दाम
उत्तराखण्डखेल-जगतताज़ा खबरें

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2022 : तीर्थयात्रियों सहित गणमान्य व्यक्तियों ने श्री बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री में मनाया योग दिवस

➥ उत्तराखंड चारधाम में तीर्थयात्रियों सहित गणमान्य व्यक्तियों ने श्री बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री में योग दिवस मनाया।

➥ श्री बदरीनाथ-केदारनाथ धाम में श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति एवं पतंजलि योगपीठ, जिला प्रशासन द्वारा योग महोत्सव का आयोजन।

➥ श्री केदारनाथ धाम में मंदिर प्रांगण में केंद्रीय मंत्री डॉ० संजीव कुमार वालियान एवं केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत ने योग दिवस की शुरुआत की।

➥ श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने दीप प्रज्ज्वलित कर श्री बदरीनाथ धाम में योग महोत्सव की शुरुआत की।

➥ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय सहित उपाध्यक्ष किशोर पंवार एवं मुख्य कार्याधिकारी बी.डी. सिंह ने मंदिर सिंह द्वार के निकट योगाभ्यास में शामिल हुए।

➥ पतंजलि योग विद्यालय के छात्रों, मंदिर समितिकर्मियों, गढ़वाल स्काउट के जवानों, एसडीआरएफ एवं पुलिस के जवानों ने योगाभ्यास किया।

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 जून 2022, मंगलवार, देहरादून। श्री बदरीनाथ एवं केदारनाथ धाम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसरों में योगाभ्यास का आयोजन किया गया। गंगोत्री यमुनोत्री धाम से भी योग दिवस मनाया गया है।

योग दिवस पर श्री केदारनाथ धाम में केंद्रीय मंत्री डॉ० संजीव कुमार वालियान तथा श्री बदरीनाथ धाम में श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने दीप प्रज्वलन कर योग दिवस की शुरूआत की।
दोनों धामों में मंदिर समिति, जिला प्रशासन, पतंजलि योग पीठ, तीर्थ पुरोहितों, हकहकूक धारियों, स्थानीय लोगों, तीर्थयात्रियों, छात्रों ने योगाभ्यास किया। श्री बदरीनाथ एवं केदारनाथ धाम के अधीनस्थ मंदिरों में योग दिवस पर योगाभ्यास का आयोजन हुआ।

श्री बदरीनाथ धाम में मंदिर समिति कर्मियों, छात्रों, सेना एवं पुलिस के जवानों, तीर्थयात्रियों ने योगाभ्यास एवं प्राणायाम किया।
इस अवसर पर बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय, उपाध्यक्ष किशोर पंवार, मुख्य कार्याधिकारी बी.डी. सिंह सहित पतंजलि योग पीठ प्रशिक्षक साध्वी देव श्रुति, विक्रम सिंह बर्तवाल, योग गुरु कुंवर सिंह नेगी, हर्षवर्धन मैठाणी भास्कर ओली एवं थानाध्यक्ष कैलाश चंद्र भट्ट, सहित तीर्थपुरोहित, गढ़वाल स्काउट, पुलिस, पीआरडी के जवान तथा तीर्थयात्री योगाभ्यास में शामिल हुए।

केदारनाथ धाम में भाजपा प्रदेश‌महामंत्री सुरेश भट्ट, विधायक शैलारानी रावत, सचिव मत्स्य पालन जेएन सोबेन, सचिव पशुपालन वीवीआरसी पुरूषोत्तम, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, केदारसभा अध्यक्ष विनोद शुक्ला, उपजिलाधिकारी जितेंद्र वर्मा एवं योगेंद्र सिंह, योग गुरु नवदीप जोशी,मंदिर समिति प्रभारी अधिकारी आरसी तिवारी, मृत्युंजय हीरेमठ, प्रदीप सेमवाल, अरविंद शुक्ला सहित बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों, जवानों जिला प्रशासन के कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डॉ० हरीश गौड़ ने बताया कि श्री गंगोत्री एवं श्री यमुनोत्री मंदिर समिति द्वारा श्री गंगोत्री धाम एवं श्री यमुनोत्री धाम परिसर में तीर्थयात्रियों, पुलिस, प्रशासन एवं मंदिर समितियों ने योग दिवस मनाया तथा योगाभ्यास का आयोजन किया।

पहाड़ी चोटियों को पार कर केदारनाथ पहुँचे पर्वतारोही दल ने भी केदारनाथ पहुँचकर योग किया। विदित रहे कि उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद् की ओर से चयनित युवक-युवतियों का दल पर्वत-शिखरों को पार करते हुए केदारनाथ पहुँचे।
इन्हीं साहसी युवकों में से नेहरू कॉलोनी देहरादून के रहने वाले यश सुदी हैं जो इस पर्वतारोही दल के सदस्य हैं। आज योग दिवस के उपलक्ष में यश सुदी ने श्री केदारनाथ धाम में योग करते हुए अपनी तस्वीर साझा की है। निश्चित रूप से उनका य साहसिक कार्य सभी युवाओं के लिए प्रेरणाप्रद है।
यही नहीं यश सुदी सामाजिक कार्यों में भी बढ़चढ़ कर अपनी भागीदारी निभाते हैं।
‘आकाश ज्ञान वाटिका परिवार’ यश सुदी समेत पर्वतारोही दल के युवक-युवतियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तराखंड चारधाम में उपस्थित सभी तीर्थयात्रियों एवं अन्य सम्मानित व्यक्तियों को हार्दिक शुभकामनायें प्रेषित करते हुए, सभी के स्वस्थ्य जीवन की कामना करता है।
करो योग, रहो निरोग।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!