Breaking News :
>>जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि>>SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू>>‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण>>दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल को मिला प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड-2026>>शिक्षिका सृष्टि की संदिग्ध मौत पर भड़कीं महिला आयोग की अध्यक्ष, दिए सख्त जांच के निर्देश>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- 17 पदकों के साथ 10वें स्थान पर भारत>>सुबह उठते ही होता है सिरदर्द? तो इसे हल्के में न लें, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत>>भिवंडी में दर्दनाक हादसा- चार मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, छह की मौत>>कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की, चाय की ब्रांडिंग और किसानों के लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश>>प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी : डॉ. नरेश बंसल>>कृषि मंत्री जोशी ने ली रेशम विभाग की विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी, दिए अहम निर्देश>>आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान>>गुंडा एक्ट में जिलाबदर किये गए अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने मालन, सुखरौ एवं खोह नदियों का किया निरीक्षण>>मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश>>अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को कहा अलविदा, सभी प्रारूपों से संन्यास का किया ऐलान>>‘रामायण’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, रावण के अवतार में यश ने बटोरी सुर्खियाँ>>स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियाँ तेज
दिल्लीदेश

अंतरराष्ट्रीय गिरोह का हुआ खुलासा, सात करोड़ के मादक पदार्थ के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 12 अक्टूबर 2023, नई दिल्ली। पूर्वी जिले के स्पेशल स्टाफ को मादक पदार्थ का धंधा करने वाले एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह का खुलासा करने में कामयाबी मिली है। पुलिस ने मामले में एक दंपती को गिरफ्तार कर इनके पास से सात करोड़ के मादक पदार्थ बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान जहीर अहमद उर्फ आदिल (48) और इसकी पत्नी गुलनार (39) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब सात करोड़ रुपये कीमत के मादक पदार्थ इसमें 690 ग्राम कोकीन, एक किलो कोकीन के लेप वाला कपड़ा, कोकीन को दोबारा तैयार करने का सामान और एक किलो केमिकल बरामद हुआ है। गैंग सऊदी अरब के रास्ते अफगानिस्तान से कूरियर या गैंग के लोगों से मादक पदार्थ मंगाते थे।

मादक पदार्थ को बेहद शातिर तरीके से सूती कपड़ा काटकर उस पर लेप कर दिया जाता था। सूखने पर उसको कूरियर के जरिये भारत मंगा लिया जाता था। बाद में इस कपड़ों को एक पूरी प्रक्रिया से गुजारने के बाद उसमें से कोकीन व हेरोइन दोबारा से बरामद कर ली जाती थी। उपासना के आदेश पर जहीर व गुलनार उसे दूसरे लोगों को देकर पंजाब भेज देते थे। पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अमरुथा गुगुलोथ ने बताया कि जिले के स्पेशल स्टाफ को सूचना मिली थी कि मादक पदार्थ का धंधा करने वाले लोग एलबीएस अस्पताल के पास आने वाले हैं। सूचना के बाद टीम ने जहीर अहमद को दबोच लिया। उसके पास से 150 ग्राम कोकीन बरामद हुई।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह पत्नी के साथ मिलकर कोकीन व हेरोइन का धंधा करता है। पुलिस की एक टीम ने तुरंत दिलशाद कालोनी, सीमापुरी स्थित मकान पर छापेमारी की। वहां से पुलिस ने कोकीन के लेप वाला सूती कपड़ा, 540 ग्राम कोकीन, केमिकल व अन्य सामान बरामद हुआ। दंपती को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान दोनों ने चौकाने वाले खुलासे किए।

जहीर और गुलनार उपासना के आदेश पर कोकीन की खेप बरामद कर उसको दोबारा से तैयार करते थे। उपासना उर्फ तबस्सुम ने अफगानी नागरिक सुभान आर्यनफर से विवाह किया था। एक कॉमन दोस्त के जरिये जहीर-गुलनार की उपासना से मुलाकात हुई थी। सुभान को दिसंबर 2021 में एनआईए ने गिरफ्तार किया था। दरअसल, मंद्रा पोर्ट, गुजरात में डीआरआई ने 3000 किलो हेरोइन बरामद की थी। उस में मामले में छानबीन के दौरान सुभान का नाम सामने आया था। एनआईए ने उसके खिलाफ यूएपीए समेत कई धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था। सुभान की गिरफ्तारी के बाद भी उपासना ने ड्रग्स का धंधा जारी रखा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!