Breaking News :
>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>वर्ल्ड स्किल्स में रजत पदक जीत पार्थ वोहरा ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक
उत्तराखण्डखेल-जगतताज़ा खबरें

दिसम्बर, 2022 में होगा सचिवालय बैडमिंटन क्लब की अन्तर्विभागीय प्रतियोगिता का आयोजन

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 11 नवम्बर 2022, देहरादून। उत्तराखण्ड सचिवालय बैडमिंटन क्लब की कार्यकारिणी की बैठक आज 11नवंबर 2022 को सचिवालय परिसर स्थित एफ०आर०डी०सी० भवन में आयोजित की गयी। राज्य विधान सभा का तृतीय सत्र, 2022 दिनांकः 29.11.2022 से आहूत होने के कारण क्लब द्वारा अन्तर्विभागीय प्रतियोगिता के आयोजन की तिथि परिवर्तित किये जाने के संबंध में विचार-विमर्श किया गया।

सचिवालय बैडमिंटन क्लब द्वारा अन्तर्विभागीय प्रतियोगिता का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। अन्तर्विभागीय प्रतियोगिता दिनांक 26, 27 एवं 28 नवम्बर, 2022 को आयोजित की जानी थी, किन्तु विधान सभा सत्र के कारण सत्र में कार्मिकों की व्यस्थता के दृष्टिगत उक्त प्रतियोगिता अब दिनांक 17-19 दिसम्बर, 2022 को आयोजित किये जाने का निर्णय लिया गया है। क्लब द्वारा आयोजित की जाने वाली यह एक प्रतिष्ठित बैडमिण्टन प्रतियोगिता है, जो राजकीय सेवा में कार्यरत कार्मिकों हेतु आयोजित की जाती है। इस प्रतियोगिता में राज्य में स्थित केन्द्र एवं राज्य सरकार के विभागों एवं निगम/स्वायत्तशासी संस्थाओं में कार्यरत कार्मिकों द्वारा प्रतिभाग किया जाता है। प्रतियोगिता में टीम इवेंट, युगल एवं एकल वर्ग के मुकाबले खेले जायेंगे तथा “पहले आओ पहले पाओ” के आधार पर कुल 32 प्रतिभागी टीम का चयन इस प्रतियोगिता हेतु किया जाना है। प्रतियोगिता में प्रतिभाग हेतु अन्तिम तिथि दिनांक 05.12.2022 निर्धारित की गयी है। इस तिथि के उपरांत किसी भी टीम को प्रतियोगिता में प्रतिभाग की अनुमति प्रदान नहीं की जायेगी। प्रतियोगिता में विजेता/उप विजेता टीम को नकद ईनामी राशि एवं ट्राफी प्रदान की जायेगी। प्रतियोगिता नॉक आउट आधार पर आयोजित की जायेगी। प्रतियोगिता का लाईव प्रसारण पर यू-ट्यूब पर किया जायेगा।

प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले प्रत्येक खिलाड़ी को मोमेण्टो एवं उपहार भी प्रदान किये जायेंगे। पूर्व में आयोजित बैठक में क्लब द्वारा इस वर्ष ईनामी राशि को बढ़ाये जाने का निर्णय लिया गया था। ईनामी राशि निम्नवत् रखी गयी है :
क्रं०सं० प्रतियोगिता धनराशि
01 विजेता-टीम इवेंट 25,000/- (रूपये पच्चीस हजार)
02 उप विजेता-टीम इवेंट 20,000/- (रूपये बीस हजार)
03 उप विजेता (द्वितीय)-टीम इवेंट 15,000/- (रूपये पन्द्रह हजार)
04 विजेता-ओपन सिंगल 3,000/-(रूपये तीन हजार)
05 उप विजेता-ओपन सिंगल 2,000/-(रूपये दो हजार)
06 विजेता-ओपन डबल 4,000/-(रूपये चार हजार)
07 उप विजेता-ओपन डबल 3,000/-(रूपये तीन हजार)
कुल योग : 72,000/- (रूपये बहत्तर हजार)

बैठक का संचालन क्लब के महासचिव प्रमोद कुमार द्वारा किया गया। इस दौरान क्लब के अध्यक्ष पन्ना लाल शुक्ल, उपाध्यक्ष, महावीर सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह डुंगरियाल, संयुक्त सचिव, जे०पी० मैखुरी एवं संजय जोशी, अन्तर्विभागीय प्रतियोगिता के संयोजक एस०एस० सजवाण, प्रधान संपादक भूपेन्द्र सिंह बसेड़ा, कार्यकारिणी सदस्य पुष्कर सिंह नेगी, संदीप कुमार, राजीव नयन पाण्डेय, डॉ० आशीष कुमार मिश्र, रमेश सिंह बर्त्वाल, सुश्री सोनिया मलिक एवं रंजना उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!