Breaking News :
>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक>>उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा>>केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा>>भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी>>‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा>>शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा>>मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक>>ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम>>उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल>>मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी>>ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में फ्रैंक एंथोनी मेमोरियल ऑल इंडिया अंतर विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता (वर्ग एक) सम्पन्न>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट>>टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी : मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखण्डखेल-जगतदेहरादून

ग्राफिक एरा ग्लोबल विद्यालय में खेला गया इंटर हाउस फुटबाॅल टूर्नामेंट

गैलीलियो हाउस ने जीत हांसिल कर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया।

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 25 नवम्बर 2025, देहरादून। ग्राफिक एरा ग्लोबल विद्यालय सदैव ज्ञान और परीक्षा के अंकों की सीमाओं से परे जाकर विद्यार्थियों के संपूर्ण व्यक्तित्व विकास को प्राथमिकता देता है। विद्यालय का उद्देश्य केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता तक सीमित नहीं है, बल्कि खेलकूद और सहगामी गतिविधियों के माध्यम से भावी पीढ़ी में नेतृत्व, अनुशासन, टीमवर्क और दूरदर्शिता जैसे महत्वपूर्ण गुणों का विकास करना भी है। इसी उद्देश्य को साकार करने के लिए विद्यालय समय-समय पर विविध खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करता रहता है।

इसी क्रम में सोमवार, 24 नवंबर 2025 को ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के विशाल क्रीड़ा मैदान में इंटर-हाउस फुटबॉल प्रतियोगिता का रोमांचक आयोजन किया गया। इस मुकाबले में एरिस्टोटल और गैलीलियो हाउस आमने-सामने थे। दोनों ही टीमों ने उम्दा खेल कौशल और बेहतरीन तालमेल का प्रदर्शन किया, जिससे पूरा वातावरण उत्साह और जोश से भर उठा।
मुकाबले के दौरान खिलाड़ियों ने गति, रणनीति और संतुलन का अद्भुत मेल प्रस्तुत किया। दर्शकों की तालियों और जयकारों के बीच मैच अपने चरम पर पहुँच गया। अंततः गैलीलियो हाउस के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने शानदार टीम स्पिरिट और उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर निर्णायक बढ़त हासिल करते हुए जीत दर्ज की। गैलीलियो हाउस की इस शानदार जीत के साथ उन्हें इंटर-हाउस फुटबॉल टूर्नामेंट का प्रतिष्ठित खिताब प्राप्त हुआ। अर्जुन घनशाला को फुटबॉलर ऑफ टूर्नामेंट का खिताब मिला। शिवांश भट्ट को बेस्ट फुटबॉलर के किताब से नवाजा गया। यह विजय भविष्य में भी विद्यार्थियों को खेलों में भाग लेने और अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित करेगी।

मुख्य अतिथि के रुप में चेयरमैन डॉक्टर कमल घनशाला, डॉ. राखी घनशाला तथा तेजस्वी उपस्थित थे। अन्य गणमान्य सदस्यों ने इन सभी खिलाड़ियों की खेल भावना का गुणगान किया तथा तालियों की गड़गड़ाहट से सभी का हौसला बुलंद किया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!