Breaking News :
>>मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल>>17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’>>जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम>>उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त>>देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

लखनऊ में शपथ लेने वाले सातों मंत्रियों को राजधानी न छोड़ने के दिए निर्देश, सीएम योगी करेंगे बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 सितम्बर 2021, सोमवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के दूसरे मंत्रिमंडल के विस्तार में रविवार को शपथ लेने वाले एक कैबिनेट तथा छ: राज्य मंत्रियों को सोमवार को विभाग दिया जाएगा। इन मंत्रियों के पास अपने काम को दिखाने का सिर्फ तीन-चार महीने ही अवसर मिलेगा।

लखनऊ में रविवार को शपथ लेने वाले सातों मंत्रियों को फिलहाल राजधानी न छोड़ने के निर्देश हैं। आज सीएम योगी आदित्यनाथ इनके साथ बैठक भी करेंगे। इसके बाद सभी नए मंत्रियों को विभाग भी आवंटित किया जाएगा। रविवार देर रात तक इन्हेंं विभाग बांटने के लिए बैठक चलती रही। सोमवार को विभागों का बंटवारा लगभग तय है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी सात मंत्रियों को आज लखनऊ में रूकने के लिए कहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने शपथ लेने वाले सभी सात मंत्रियों को लोकभवन बुलाया है। सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ नए मंत्रियों की शिष्टाचार भेंट होगी। इसके बाद जल्द ही नए मंत्रियों को इनके विभाग मिलेंगे। मुख्यमंत्री इनके साथ लोकभवन में बैठक कर इनको सरकार की प्राथमिकता से भी अवगत कराएंगे।

योगी आदित्यनाथ सरकार के दूसरे मंत्रिमंडल के विस्तार में मनोनीत विधान परिषद सदस्य जितिन प्रसाद को कैबिनेट मंत्री की शपथ दिलाई गई। इनके साथ ही एक विधान परिषद सदस्य तथा पांच विधायकों को राज्य मंत्री की शपथ दिलाई गई। रविवार शाम राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए जितिन प्रसाद को कैबिनेट मंत्री तथा छत्रपाल सिंह गंगवार, पल्टू राम, डा.संगीता बलवंत, संजीव कुमार, दिनेश खटीक और धर्मवीर प्रजापति को राज्य मंत्री के तौर पर पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इन सात नए मंत्रियों को मिलाकर टीम योगी आदित्यनाथ में अब कुल 60 सदस्य हो गए हैं जो मंत्रिमंडल की अधिकतम संख्या है। इनमें 24 कैबिनेट मंत्री, नौ राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 27 राज्य मंत्री हैं। इनमें चार महिला मंत्री शामिल हैं।

योगी आदित्यनाथ सरकार का गठन 19 मार्च 2017 को हुआ था। पहला मंत्रिमंडल विस्तार 21 अगस्त 2019 को हुआ था। पहले विस्तार के बाद मंत्रिमंडल में मंत्रियों की कुल संख्या 56 थी। मंत्रिमंडल के पहले विस्तार के बाद कोरोना संक्रमण से बीते वर्ष कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण व चेतन चौहान तथा इस वर्ष राज्य मंत्री विजय कश्यप का निधन हुआ था। तीन मंत्रियों के निधन के बाद मंत्रिमंडल में 53 सदस्य रह गए थे।

योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल विस्तार के जरिये जातीय व क्षेत्रीय समीकरण साधने की कोशिश की गई है। योगी सरकार में शामिल नए चेहरों में तीन अन्य पिछड़ा वर्ग, दो अनुसूचित जाति व एक अनुसूचित जनजाति से हैं जबकि एक ब्राह्मण हैं। इन सात नए मंत्रियों में से तीन पूर्वांचल, दो पश्चिमी उप्र तथा एक-एक तराई क्षेत्र व रूहेलखंड के हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!